सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में भोली जोल्हे सम्मानित
रंगोली प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
रायगढ़ – पिछले एक माह से जिले में यातायात जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे 32 वें सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में इसबार रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें रायगढ़ की बेटियों ने जमकर भाग लिया रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली चित्र के माध्यम से लोगो को ट्राफिक नियम पालन करने का सन्देश दर्शाया गया वही सड़क दुघर्टना से बचाव की जानकारी दी गई जिसमें नगर के साधुराम विद्यालय की होनहार छात्रा भोली जोल्हे के द्वारा बनाई गई रंगोली को उपस्थित जनो ने खुब तारिफ प्रसंशा की है सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के समापन में उन्हें रंगोली प्रतियोगिता पर प्रथम स्थान देकर उन्हे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया इस विषय पर छात्रा भोली जोल्हे ने कहा कि मुझे रंगोली प्रतियोगिता पर प्रथम स्थान दिया गया जिसपर मुझे खुशी है वहीं मंच पर उन्होने आम लोगों को संदेश देते हुए सभी से कहा गाड़िया सावधानी व नियमो को देख कर चलाना चाहिए जिससे आप अपने घर सुरक्षित पहुंच सकते है वहीं सड़क सुरक्षा जागरुकता नारे भी पुरुस्कृत किए गए आपके मित्र है , जरूर करेंगे आपका वेट , दो पहिया वाहन से जाना है , जरुर लगाकर जाए हेलमेट , मोबाइल में बात करना है इतना जरूरी तो गाड़ी को किनारे रोकना भी है , जरूरी आपका भविष्य आपके ही हाथ सदा रखे हेलमेट अपने साथ रखे
वाहन चालाते समय नशे और मोबाइल से प्यार ले जाना पड़ जाएगा हरिद्वार इस प्रकार के
नारा प्रतियोगिता भी आयोजित किए गए जिसमें संजना देवांगन प्रथम , स्वेता कंकरवाल दृतीय ,
कोशिका साहू तृतीय , डॉली श्रीवास चतुर्थ , को बेस्ट नारा हेतु पुरुस्कृत किया गया है सड़क सुरक्षा जागरूक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर भीम सिंह विशिष्ट अतिथि पुलिस कप्तान रायगढ़ संतोष सिंह संयुक्त कलेक्टर एव जिला परिवहन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल, शहर के सभी थाना प्रभारी , शिक्षकगण , प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायगढ़ जिलाध्यक्ष (यूथ) लीलाधर बानू खुंटे , स्कूली छात्र-छात्राएं, सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे है


