थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले पंजीकृत आवेदकों को दिया गया प्रशिक्षण
रायगढ़, 24 फरवरी2021/ पं.रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 से 12 मार्च 2021 तक किया जायेगा। रैली में भाग लेने वाले जिले के पंजीकृत आवेदकों को आज रायगढ़ स्टेडियम रायगढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी श्री आर.जे.राम, सूबेदार मेजर (रि.)श्री बालकिशन, हवलदार (रि.)श्री गोरेलाल, व्यायाम शिक्षक श्री जितेश्वर प्रधान, श्री बी.के.डनसेना तथा श्री प्रेमशंकर नायक द्वारा कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में रैली में भाग लेने वाले आवेदक उपस्थित थे।
स.क्र./108/राहुल फोटो..4 से 8 तक

