सेवानिवृत्त शिक्षाविद् मेवालाल जोगी का कल सुबह 9:00 बजे रायपुर के एक चिकित्सालय में ईलाज के दौरान निधन हो गया। मेवालाल जोगी सर बीते कुछ दिनों से कोविड के संक्रमण से पीड़ित थे लेकिन उन्होने कोरोना को हरा दिया था उन्हे कोरोना से निजात मिल गई थी श्री जोगी जी को पिछले कुछ वर्षो से किडनी व हार्ड में परेसानी रही है जिसका उपचार रायपुर में चल रहा था जहां लगभग पन्द्रह दिन से उपचार चल रहा था वहीं उपचार के दौरान कल सुबह लगभग 8:30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। एम. एल जोगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तोड़ा राम जोगी के पुत्र थे। नटवर स्कूल में एमएल जोगी केमिस्ट्री पढ़ाते थे सेवानिवृत्ति के बाद उनका जुड़ाव जन आंदोलनों से सक्रिय तौर पर रहा। हर आंदोलनों में जोगी की मौजूदगी रहती ही थी वो इसलिये भी क्योंकि उनके भीतर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तोड़ाराम जोगी के संस्कार बेहद गहरे रहे है श्री जोगी जी ने चुंबकीय चिकित्सा से जोड़ों कमर रीढ़ और शरीर के कई हिस्सों में दर्द से परेशान हाल लोगों को मिशन बनाकर नि:शुल्क राहत दिलाई। मेवालाल जोगी इस शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, शिक्षाविद थे। सुबह 8:30 बजे उनके वर्तमान निवास स्थान साई शरण दरोगापारा से अंतिम यात्रा मुक्ति धाम कायाघाट के लिए निकाली जाएगी से अंतिम यात्रा मुक्ति धाम कायाघाट के लिए निकाली जाएगी

