गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित बनवारीलाल विष्णु भगवान की दुकान पर पुलिस का छापा
नामी कंपनियों के नकली मॉल बरामद कॉपीराईट एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
रायगढ़ ०२ मार्च। कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत विष्णु भगवान मंदिर रोड स्थित बनवारी लाल की दुकान पर रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के नकली उत्पाद के संग्रहण एवं बिक्री की सूचना पर कंपनी के रिजनल मैनेजर के साथ टी.आई. कोतवाली मनीष नागर व उनकी टीम द्वारा दबिश दी गई।
जानकारी के अनुसार रिकेट बेंकिजर इंण्डिया प्रा. लि.कंपनी के रिजनल मैनेजर देबाबत्रा विश्वास निवासी दमदम कोलकाता ने बताया कि चेक आईपी साल्यूशन्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा इन्हें जांच के लिये अधिकृत किया गया है। इन्हें जानकारी मिली थी कि बनवारी लाल विष्णु भगवान मंदिर रोड रायगढ़ के दुकानदार जानबुझकर रिकेट बेंकिजर इंण्डिया प्रा. लि.कंपनी के नकली उत्पादो के स्टाकिंग/वितरण/ निर्माण में स्वयं को शामिल कर कंपनी की बौद्धिक संपदा का उल्लधंन कर रहे हैं साथ ही इन नकली उत्पादों का निर्माण/स्टाक कर बिक्री और वितरण के लिए रखा जा रहा है। रेड कार्यवाही में दुकान से लाईजोल कम्पनी की 5 लीटर, 200एमएल, 500 एमएल, 975 एमएल, कोलीन कम्पनी की 5 लीटर, डॉक्टर हार्पिक की 5 लीटर, 650एमएल, वीट निखार, वीट निखार हेयर रीमूवल की करीब 200 बॉटल तथा इन्हीं कम्पनी की एक-एक ऑरिजनल बॉटल की जप्ती की गई है।
कम्पनी के रिजनल मैनेजर के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में दुकान के संचालक के विरूद्ध कापीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

