नालियों के साथ मिट्ठूमुड़ा दर्री तालाब का भी होगा कायाकल्प-कलेक्टर भीमसिंह*
स्वच्छता दीदियों का दिखा जज्बा-गलियों में रिक्सा नही पहुँचने पर कचरा ले रही बोरे में
रायगढ़ महा सफाई अभियान के दूसरे चरण के तहत आज वार्ड नम्बर 36 में कलेक्टर महापौर आयुक्त के साथ-साथ रेवेन्यू की टीम,नजूल विभाग एवम नगर निगम की टीम उपस्थित रही।
वार्ड के पार्षद विनोद महेश ने अपने वार्ड के भ्रमण दौरान कलेक्टर समेत पूरी टीम को वार्ड की गलियों में साफ सफाई हेतु डंपिंग पॉइंट,आंगनबाड़ी,सामुदायिक भवन,नाला आदि का निरीक्षण कराया,वार्ड की महिलाओं ने हिन्दू संस्कार अंतर्गत थाली में आरती सजा के कलेक्टर ,महापौर एवम आयुक्त का तिलक चंदन कर श्रीफल भेंट किया जिस पर कलेक्टर ने उन्हें सम्मान के लिये धन्यवाद दिया,
तत्पश्चात कलेक्टर भीमसिंह ने,अंदरूनी नालियों की सफाई काफी दिन से नहीं हुई है उनकी साफ सफाई करने निर्देश दिए, वार्ड के सामुदायिक भवन में बेकार के समान पूरी तरह से भरे हुए हैं उन्हें खाली कराने के साथ ही जो सामान नीलामी करने लायक होगा उसे नीलाम करने निर्देश दिया ।वही बीते दिनों मुख्यमंत्री ने रायगढ़ प्रवास पर मिट्ठूमुड़ा में दर्री तालाब के सौंदर्यीकरण की बात कही थी, जिसका आज कलेक्टर ने निरीक्षण किया जल्द ही तालाब का कायाकल्प किया जाएगा
इसी वार्ड में एक और तालाब है जो काफी गंदा है उसकी भी साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।
वार्ड में निरीक्षण के दौरान आम लोगों के कई सारे आवेदन आए, जिसमें की मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, पट्टे की मांग, एवं अन्य कई मांगे थे इन सभी आवेदनों का जल्द निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
साथ ही यह वार्ड काफी साफ सुथरा नजर आया, पर यूजर चार्ज की वसूली पर वार्ड पिछड़ा हुआ है जिस पर चार्ज जल्द से जल्द अधिक से अधिक वसूलने के निर्देश दिए।
नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू एवम निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने निगम के संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द वार्ड की समस्याओ एवम पार्षद के मांगो को पूरा करने निर्देश दिए वही साफ सफाई के लिये विशेष ध्यान रखने भी निर्देशित किये,
वार्ड पार्षद बिनोद महेश ने बताया कि मैंने कलेक्टर सर को नाली सड़क आंगनबाड़ी एवम सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के मांग की है वही मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार मिट्ठूमुड़ा दर्री तालाब के कायाकल्प एवम सौंदर्यीकरण के लिये निवेदन किया है,वार्ड में सफाई ठीक है रिक्सा भी आ रहा है,

