महापौर जानकी काट्जू ने किया चांदमारी सामुदायिक भवन के बाउंड्रीबाल का भूमिपूजन
सामुदायिक भवन का लाभ मिलेगा समस्त क्षेत्रवासियों को-कमल पटेल
रायगढ़ चांदमारी क्षेत्र वार्ड क्रमांक 9 में सामुदायिक भवन के बाउंड्रीबाल निर्माण का नगर निगम महापौर जानकी काट्जू के करकमलों से विधिवत भूमि पूजन किया गया।
विदित हो कि चांदमारी क्षेत्र में फूल माली समाज के नाम सामुदायिक भवन पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के कार्यकाल में भवन बना था,जिसमे लंबे समय से बाउंड्रीबाल की मांग थी, फूल माली समाज के द्वारा कांग्रेस के पांचों विधायको के सम्मान समारोह दौरान समाज के लोगो ने प्रकाश नायक जी से इसकी मांग की थी जिसपर आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पश्चात निश्चित ही बाउंड्रीबाल निर्माण कार्य किया जाएगा।
वार्ड पार्षद कमल पटेल के प्रयास से विधायक एवम महापौर को ज्ञापन देकर आग्रह किया गया जिसे महापौर निधि से स्वीकृति मिली,आज उस बाउंड्रीबाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया,जो क्षेत्रवासियों के सामाजिक कार्यो में मिल का पत्थर साबित होगा।एम आई सी सदस्य लोक निर्माण प्रभारी विकास ठेठवार ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि उक्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवम समयावधि का ध्यान रख कर किया जाए।
महापौर जनकी काट्जू ने बताया कि विधायक प्रकाश नायक जी के अनुशंसा पर 7 लाख के लागत से बनने वाली बाउंड्रीबाल का भूमिपूजन किया गया ,साफ सफाई कराकर जल्द ही इसे क्षेत्रवासियों के सामाजिक कार्य हेतु उपयोग में लाई जाएगी,
एम आई सी सदस्य स्वास्थ्य मंत्री कमल पटेल ने कहा कि माननीय प्रकाश नायक जी के अनुशंसा पर 7लाख की लागत से बाउंड्री वाल का निर्माण महापौर निधि से होना है,जिसका आज शुभमूहुर्त में विधिवत भूमिपूजन माननीया महापौर जी के करकमलों से किया गया माली समाज के नाम सामुदायिक भवन पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल के द्वारा भवन बना था,इसके बनने से भवन चारो तरफ से सुरक्षित हो जाएगा,और सामाजिक कार्यो में उपयोग की जाएगी।
आज के भूमिपूजन में एमआईसी सदस्य लोक निर्माण प्रभारी विकास ठेठवार स्वास्थ्य मंत्री कमल पटेल जिला कांग्रेस प्रभारी मंत्री शाखा यादव,अमृत काट्जू,रियाज,राकेश पांडेय,रविंद्र पटेल,दादू पटेल,पिंटू शर्मा,सुरेश पटेल,गुलफाम खान,संतोष यादव,संतोष हलवाई,चक्रधर पटेल,ठेकेदार समेत स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही।

