जशपुरनगर 05 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण निधि से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए स्वीकृत कार्य विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत सरडीह से कोठाडीह मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु कुल प्राप्त आबंटन राशि 10 लाख को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर को पुनरांबटित करते हुए स्वीकृति प्रदान की है। इस हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया है।

