कलेक्टर श्री कावरे ने वनमण्डलाधिकारी जशपुर के सराहनीय कार्य के लिए उनको दिया धन्यवाद
जशपुरनगर 05 मार्च 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों में जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है। वन विभाग जशपुर द्वारा जिले के गौठानों में महिला समूह द्वारा निर्मित्त किए गए कुल 74151 किलोग्राम जैविक खाद का खरीदी कर कुल 7 लाख 41 हजार 510 रूपए का भुगतान किया गया है। कलेक्टर श्री कावरे ने वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री कृष्ण जाधव को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे हमारे गौठान आत्मनिर्भर बनेंगे एवं महिलाएं और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित होगी।
कलेक्टर श्री कावरे ने बताया कि सर्वाधिक मात्रा में खाद की बिक्री बगीचा विकासखंड के जुरगुम गौठान से हुई है। जुरगुम गौठान के 6500 कि.ग्रा. खाद की खरीदी कर कुल 65000 रूपए का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार जशपुर के बाम्हनपुरा गौठान के600 कि.ग्रा. खाद हेतु 6000, बीरोपानी के1410 कि.ग्रा. हेतु 14100 रूपए, गम्हरिया के 1770 कि.ग्रा. हेतु 17700 रूपए, झरगांव से 690 कि.ग्रा. हेतु 6900 रूपए, लोदाम के180 कि.ग्रा. हेतु 1800 रूपए, पोरतेंगा के2160 कि.ग्रा. हेतु 21600 रूपए, पुत्रीचैरा से 300 कि.ग्रा. हेतु 3000 रूपए का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार मनोरा के बिरला के600 कि.ग्रा. हेतु 6000 रूपए, गेड़ई के330 कि.ग्रा. हेतु 3300 रूपए, गीधा के900 कि.ग्रा. हेतु 9000 रूपए, गोरियाटोली के660 कि.ग्रा. हेतु 6600 रूपए, कुनकुरी के बनकोम्बो के3500 कि.ग्रा. हेतु 35000 रूपए, भेलवाटोली के1500 कि.ग्रा. हेतु 15000 रूपए, बोड़ोकछार के600 कि.ग्रा. हेतु 6000 रूपए, केराडीह के1500 कि.ग्रा. हेतु 15000 रूपए, नवापारा के3500 कि.ग्रा. हेतु 35000 रूपए, विकासखंड दुलदुला के दुलदुला के1267 कि.ग्रा. हेतु 12670 रूपए, झरगांव के420 कि.ग्रा. हेतु 4200 रूपए, रायडीह के300 कि.ग्रा. हेतु 3000 रूपए, सिमड़ा के480 कि.ग्रा. हेतु 4800 रूपए, फरसाबहार के भेजरीडांड के1300 कि.ग्रा. हेतु 13000 रूपए, बोखी के1660 कि.ग्रा. हेतु 16600 रूपए, डोंगादरहा के2640 कि.ग्रा. हेतु 26400 रूपए, घूमरा के2700 कि.ग्रा. हेतु 27000 रूपए, कोल्हेनझरिया के990 कि.ग्रा. हेतु 9900 रूपए, समडमा के1350 कि.ग्रा. हेतु 13500 रूपए, बगीचा के बीमड़ा से 282 कि.ग्रा. हेतु 2820 रूपए, गायलूंगा से 467 कि.ग्रा. हेतु 4670 रूपए, घुघरी के 2487 कि.ग्रा. हेतु 24870 रूपए, जुरगुम के 6500 कि.ग्रा. हेतु 65000 रूपए, कलिया के 2700 कि.ग्रा. हेतु 27000 रूपए, कुदमुरा के 220 कि.ग्रा. हेतु 2200 रूपए, पसिया के 490 कि.ग्रा. हेतु 4900 रूपए, रायकेरा के 480 कि.ग्रा. हेतु 4800 रूपए, कांसाबेल के बगिया के 1500 कि.ग्रा. हेतु 15000 रूपए, बटईकेला के 1474 कि.ग्रा. हेतु 14740 रूपए, चांेगरीबहार के 500 कि.ग्रा. हेतु 5000 रूपए, कोटानपानी के 2270 कि.ग्रा. हेतु 22700 रूपए, पतरापाली के 2150 कि.ग्रा. हेतु 21500 रूपए, पत्थलगंाव के बहनांटांगर के 3960 कि.ग्रा. हेतु 39600 रूपए, बनगांव- के 4250 कि.ग्रा. हेतु 42500 रूपए, घरजियाबथान के 1710 कि.ग्रा. हेतु 17100 रूपए, खजरीढाप के 4080 कि.ग्रा. हेतु 40800 रूपए, सुरेशपुर के 690 कि.ग्रा. हेतु 6900 रूपए, नगरीय निकाय के नगर पंचायत बगीचा के 1489 कि.ग्रा. हेतु 14890 रूपए, नगर पालिका जशपुर के 1545 कि.ग्रा. हेतु 15450 रूपए, नगर पंचायत कोतबा के 600 कि.ग्रा. हेतु 6000 रूपए, नगर पंचायत कुनकुरी के 1000 कि.ग्रा. हेतु 10000 रूपए, की जैविक खाद की खरीदी की गई है।

