कोलाईबहाल( जामगांव ) में जुआ-सट्टा शराब, गांजा ,हड़ीया, का गोरखधंधा जोरों पर
रायगढ़ – रायगढ़ से मात्र 25 किलो मीटर दूरी में बसा कोलाईबहाल नामक का एक गांव मे इन दिनों जुआ, सट्टा ,शराब, गांजा, हड़ीया,जोरशोर से चल रहा है, जो की वंहा पुलिस चौकी भी खुला हुआ है उसके बाद भी जुआ सट्टा,शराब, गांजा ,हड़ीया, इन दिनों जोरशोर से चल रहा है। गांव के चारों तरफ खुली सट्टा जुआ शराब की दुकानों से न केवल गांव का युवक तबका प्रभावित हो रहे हैं बल्कि चोरियां भी बढ़ रही हैं। लाखों की सट्टा शराब गांजा हड़ीया का गढ़ बनते जा रहा हैं. गांव व आसपास के लोगों का कहना है,कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर अपने आप में सवालिया निशान लगा रहा है। गांव के लोगो ने ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
बता दें कि ग्राम पंचायत कोलाईबहाल गांव का युवा इन दिनों अब बुरी लतों का शिकार होता जा रहा है। इस कारण गांव में खुली अवैध शराब, गांजा व जुआ- सट्टा की दुकानें हैं। इस कारोबार से जुडे़ लोग क्षेत्र के युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी ¨जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। इलाके में नशा और सट्टेबाजी के कारोबार में दिनों दिन बढ़ोतरी होने के साथ-साथ कोलाईबहाल इलाके में क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। जो न केवल रायगढ़ पुलिस के लिए ¨चिंता का विषय है बल्कि यहां की आवाम के लिए भी परेशानी का सबब है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते कोलाईबहाल में अवैध शराब व जुआ सट्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सट्टा खाईवालों तथा अवैध शराब के धंधे से जुडे़ लोगों पर कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।
सट्टा भी अब ऑनलाइन :
पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते सट्टे के कारोबार से जुडे़ लोग अब मोबाइल और इंटरनेट का भी सहारा लेने लगे हैं। सट्टा बाजार में आई इस नई तकनीक के माध्यम से इससे जुड़े लोग अब दिन प्रतिदिन लाखों रुपये की गेम का अदान-प्रदान करने में लगे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस गोरखधंधे को चलने की जानकारी न हो जानकारी होने के बावजूद इनपर नकेल नहीं कसा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
ग्राम कोलाईबहाल बना केंद्र
जुआ-सट्टा शराब का मुख्य बाजार बनता जा रहा है। एक जानकारी के मुताबिक कोलाईबहाल के आसपास के इलाकों से यहां लाखों की गेम का आदान प्रदान होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोलाईबहाल से क्षेंत्र पूरे इलाके की सट्टा व देनदारी की जाती है। इस गोरखधंधे के पीछे पुलिस की चुप्पी हैरत में डालने वाली है

