जशपुरनगर 06 मार्च 2021/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में समस्त पंजीकृत श्रमिक परिवारों के जाॅब कार्ड (सामान्य/विशेष श्रेणी) का नवीनीकरण के संबंध में निर्देश जारी किया है।
श्री मण्डावी ने 21 मार्च से 31 मार्च 2021 तक समस्त ग्राम पंचायतों में जाॅब कार्ड का नवीनीकरण कार्यपूर्ण कराकर एवं 01 अपै्रल 2021 से नवीन जाॅब कार्ड में श्रमिकों के कार्याें का संधारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जाॅब कार्ड नवीनीकरण कार्य हेतु कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्धारित अवधि में जाॅब कार्ड नवीनीकरण पूर्ण कर फोटोग्राफ्स सहित प्रमाण पत्र, जिला कार्यालय को 01 अपै्रल 2021 को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने जाॅब कार्ड नवीनीकरण उपरांत पुराने जाॅब कार्ड में वित्तीय वर्ष 2021-22 के मनरेगा कार्यों का संधारण पाए जाने की स्थिति में ग्राम सचिव व रोजागर सहायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

