रायगढ़, 6 मार्च2021/ रायगढ़ के ग्राम-अमलीभौना में शासकीय/नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी 15 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ के कक्ष में निर्धारित राशि की डिमांड ड्राफ्ट सहित अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे तक जमा की जाएगी।
ज्ञात हो कि ग्राम अमलीभौना स्थित भूमि ख.नं. 135 की नीलामी किया गया, जिसमें उक्त भूमि 1,67,35,000 रुपये में नीलाम हुई, जो कि गाईड लाईन के 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा अमलीभौना स्थित भूमि ख.नं. 172 की नीलामी किया गया, जिसमें उक्त भूमि 15,71,000 रुपये में नीलाम हुई, जो कि गाईड लाईन के 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसके कारण उक्त नीलामी को निरस्त कर पुन: नीलामी किया जाना है।
ग्राम-अमलीभौना-प्लाट नंबर 135 से रकबा 40830 वर्गफुट भूमि के लिये 16536967 रुपये तथा ग्राम-अमलीभौना-प्लाट नंबर 172 से रकबा 3680 वर्गफुट भूमि के लिये 1490474 रुपये है। भूमि का नक्शा और फार्म और परिशिष्ट-2 जिसमें शासकीय भूखंड का भूमि स्वामी हक में व्यवस्थापन/बंटन दिया जायेगा। इच्छुक खरीददारों द्वारा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़, आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ तथा कार्यालय तहसीलदार रायगढ़ के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को कार्यालयीन समय में नीलामी के स्थान और समय पर भी देखा जा सकेगा। आबंटन हेतु अमानत राशि जमा करने वाले आवेदकगण को ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता होगी। प्रत्येक पक्षकार की ओर से आवेदक तथा उनका अभिकर्ता सहित दो व्यक्ति नीलामी में उपस्थित हो सकेंगे। नीलामी का अनुमोदन समिति के माध्यम से कलेक्टर द्वारा किया जायेगा।
इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

