रायगढ़, 6 मार्च 2021/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कालेज, रायगढ़ में संचालित प्रशिक्षण में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री आपरेटर, आफिस असिस्टेंट एवं ऑफिस असिस्टेंट कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ किये जा रहे है। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा एवं आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिये। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क है। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार सुनिश्चित करवाया जायेगा।
इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कालेज, केआईटी कालेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये लाईवलीहुड कालेज रायगढ़ के मोबा.नं.97526-58995 एवं 75872-96905 पर संपर्क कर सकते है।

