रायगढ़ ०६ मार्च। शहर की अग्रणी एवं निरंतर सक्रिय समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। क्लब के सदस्यों ने बढ़ते तापमान और आने वाले दिनों में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये आज स्थानीय मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये मिट्टी के बर्तनों का नि:शुल्क वितरण किया। उन्होंने आग्रह किया कि जिस किसी को भी ऐसे मिट्टी के बर्तनों की जरूरत हो वे मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आकर नि:शुल्क मिट्टी के बर्तन प्राप्त कर सकते हैं। क्लब के पदाधिकाारियों ने यह भी आग्रह किया कि गरमी के मौसम में चिलचिलाती धूप में घूमने वाले पशुओं के लिये अपने घरों के बाहर जो लोग सीमेंट की नाद (पानी रखने की जगह) रख सकते हैं तो वे बेजुबान पशुओं को गरमी के इस भीषण मौसम में काफी राहत दे सकते हैं।
मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आज अपरान्ह ४:०० बजे पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये नि:शुल्क वितरित मिट्टी के बर्तनों लेने बड़ी संख्या में शहर के लोगों का आना हुआ। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्षा ला.कुसुम अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्षा ला.पुष्पा महामिया एवं ला. आशा त्रिपाठी के अलावे मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के सचिव श्री गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

