योगेश के दौरे के बाद व्यापारी एकता पैनल के बड़े मार्जिन से जीत की संम्भावना
योगेश अग्रवाल ने जीता व्यापारियों का दिल
सारंगढ सरिया बरमकेला खरसिया से मंगलम पहुँचे व्यापारी मतदाताओ ने किया योगेश का भव्य स्वागत
योगेश की मंच पर मौजूदगी बनीहिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई व्यापारियों की एका का गवाह
कोरोन एक्ट के तहत पंजीबध्द मुकदमे वापस कराएंगे
व्यापारी नही चाहेंगे तो नही टूटेगी सुभाष चौक की दुकानें
सुनील रामदास के व्यक्तिगत सबन्ध एकता पैनल के
लिए संजीवनी
21 तारीख को घोषित होने वाले चेम्बर चुनाव परिणाम के लिए शुक्रवार का यह दिन तय कर गया कि .. किस पैनल पर पर व्यपारियो का शुक्र होगा और किस पैनल पर व्यापारी मतदाताओं का वार होगा
… अध्यक्ष हेतु अधिकृत प्रत्याशी योगेश अग्रवाल के स्वागत अभिनदन हेतु सरिया बरमकेला सारंगढ़ खरसिया से मंगलम मेंजुटे मतदाता व्यापारियों की भीड़ ने यह प्रमाणित कर दिया कि सुनील रामदास के सबंधो का अथाह सागर उनके जीवन मे ऐतिहासिक महत्व रखता है l एकता पैनल के प्रदेश अध्यक्ष हेतु अधिकृत प्रत्याशी योगेश अग्रवाल के उदबोधन ने जिले भर के व्यापारियों का दिल जीत लिया l योगेश अग्रवाल के विजन को जानकर व्यापारियों को यह पहली बार एहसास हुआ कि उनके नेतृत्व की छाया में ही प्रदेश के व्यापरियो का उद्धार हो सकता है l मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का नारा गड़बो नवा छत्तीशगढ़ की तर्ज पर योगेश ने यह विश्वास दिलाया कि वे गड़बो नवा चेम्बर के लिए दिन रात मेहनत करेंगे l बतौर राइस मिल एसोसियेसन अध्यक्षीय कार्यकाल योगेश अग्रवाल ने जब अपने दो दशकों के अनभुवो को साझा किया तो सम्पूर्ण व्यापार जगत की आंखे खुली रह गई l नई पीढ़ी के व्यापारियों को मालूम भी नही था कि जोगी सरकार के दौरान योगेश अग्रवाल में संघर्ष करते हुए लाठियां खाई ओर जेल भी गए l व्यापारियों को उनके हितों के लिये लड़ने वाला वाला ऐसा ही जुझारू अध्यक्ष चाहिए l जो हमेशा उनके लिये उपलब्ध हो सके l अभिनंदन के दौरान योगेश अग्रवाल ने बताया कि पहले चेम्बर चुनाव के दौरान व्यापारियों को राजधानी जाकर मतदान करना होता था उनके शाश्वत प्रयासो की वजह से आज पांच जिलों में मतदान हो रहा है l भविष्य में चेम्बर की सदस्यता 50 हजार करने ऑन लाइन वोटिंग की शुरुवात करने का ठोस वादा भी योगेश अग्रवाल ने किया l व्यापारियों ने मुक्त कंठ से योगेश के प्रयासो को सराहा l हर जिले में थोक मार्केट के लिए जमीन आबंटन हेतु सार्थक पहल का वादा किया l वही 24 घण्टे एक हेल्प लाइन की शुरुवात किये जाने की घोषणा को भी व्यापारियों ने पंसद किया l योगेश ने बताया कि वे राजनीति करने नही बल्कि सत्ता पर बैठे राजनीतिक पार्टी में दबाव बनाकर व्यापारी हित मे काम करने आये है l केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से उन्होंने जीएसटी सुधांर के लिए आग्रह किया उनके आग्रह पर मंत्री पीयूष अग्रवाल राजधानी आये और फर्शी पत्थर पर 28% जीएसटी घटाकर 5% की l व्यापारियों को उन्होंने आर्थिक व्यवस्था की मुख्य धुरी बताते हुये कहा कि व्यापारियों को अंतहीन शोषण से मुक्ति मिलेगी l
सरकार व प्रशासन की नजर में व्यपारियों के छोटे बड़े का भेद मिटाया जाएगा l योगेश की बातों को व्यापारी मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे l योगेश ने यह एहसास करा दिया कि उनके लिए व्यापारी हित की एहमियत है l


