देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़,दो युवती तीन युवक समेत पांच पकड़ाये
रायगढ़ — पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस कालोनी के एक मकान पर छापेमारी कर देह व्यापार करने के आरोप में दो युवती तीन युवक समेत पांच लोगों को धर दबोचा. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर पांचो को पकड़ा, जिनके पास से 5 नग मोबाइल, 1700 रूपयें एंव अन्य वस्तुऐ मिली पुलिस के बताये अनुसार तीनो युवक ग्राम त्रीभौना थाना पुसौर एक का नाम ओमप्रकाश पिता जगत राम भोय, दूसरे का नाम दिलखुश यादव पिता रंजीत यादव, तीसरे का नाम दीपक कुमार गुप्ता पिता दिलेश्वर गुप्ता व दो युवती इन पांचो के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की है, साथ ही पूछताछ जारी ये देखना है पूछताछ के बाद कितने लोग देह व्यापार में शामिल है, जल्द खुलासा होने की उम्मीद है.