100 प्रतिशत मतदान करें, व्यापारी हितों के लिए हमेशा समर्पित रहूँगा: सुशील रामदास
व्यापारी हितों के लिए जीने मरने का वादाजोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा होगानिकटवर्ती राज्य ओडिशा से लगे हमारे जिले रायगढ में व्यापार की असीम संभावनाएं है l व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी होने के बावजूद व्यापारी वर्ग हमेशा उपेक्षित रहा l व्यापार को धर्म जाति व राजनीति से परे रखने का वादा करते हुए सुशील रामदास ने यह भरोसा दिलाया उनकी बड़ी जीत व्यापारियों के भरोसे की बड़ी जीत होगी l
संगठन के मूलभूत ढांचे में बदलाव करते हुए युवा साथियों को सामने ला कर संगठन को एका के सूत्रों में पिरोने का काम किया जाएगा l संगठन की मजबूती हेतु सदस्य बनाए जाएंगे l सर्वसुविधायुक्त भव्य चेम्बर भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा इस भवन में जिले की समस्त जानकारी उपलब्ध होगी ताकि बाहर से आने वाले व्यापारी बंधुओं को आवश्यक जानकारी मिल सके l
आपसी लेन देन के विवाद को निपटाए जाने के लिए सहमति का वातावरण बनाया जाएगा l व्यापारी की समस्याओं को सरकार प्रशासन के सामने सकारात्मक तरीके से रखा जाएगा l किसान भी हमारे लघु व्यापारी है मंडी व जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को प्रदेश व केन्द्र सरकार के सामने रखा जाएगा l व्यापारी वर्ग के बच्चे बड़ा करोबार होने के बाद निजी कम्पनियो में सेवाएं दे रहे हैं l बाल व्यापारियों को उनके व्यापार से जोड़ने रूप रेखा बनाई जाएगी l
हर मंच पर व्यापारियों के हित और उनकी समस्याओं का रखना चेम्बर का उद्देश्य होगा l रायगढ़ औद्योगिक नगरी है यहाँ रोजगार व व्यापार दोनो की सम्भावनायें हैं l अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जावेगी l व्यापारियों की आवाज को इतना बुंलन्द किया जाएगा कि उनके शोर से कुम्भकर्णी नींद में सोए अधिकारियों व सरकार को जगाया जा सकेl
थोक बाजार को विशाल वृहद जगह में शुरू करने की दिशा में पहल की जाएगी ताकि शहर में यातायात का दबाव कम किया जा सके l प्रशासनिक आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए एक शिकायत सेल बनाया जाएगा जो शिकायत पर तत्काल ऐसे अधिकारियों की शिकायत पर कार्यवाही की मांग करेगी l

