रायगढ़ नगर सहित जिले के कई स्थानों पर हुआ सुशील व शक्ति का आतिशी स्वागत
सारंगढ़, बरमकेला व सरिया में व्यापारी बंधुओं द्वारा किए गए स्वागत पर सुशील ने जतायी कृतज्ञत्या
रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव परिणाम आने के बाद, पहली बार अपने नगर रायगढ़ लौटते समय सारंगढ़, बरमकेला व सरिया में चेम्बर के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास का आतिशबाजी व फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सारंगढ़ में स्टेट बैंक मेन ब्रांच के पास सारंगढ़ के व्यापारी बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। तो वहीं बरमकेला के गायत्री मंदिर के सामने व्यापारी बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं सरिया के अग्रसेन भवन में नगर के गणमान्य व्यापारी बधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद रायगढ़ नगर के आरम्भ छातामुड़ा चैक से प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल उनकी अगवानी कबीर चैक तक की। तत्पश्चात कबीर चैक पर नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास व प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल का नगर के गणमान्य व्यापारियों ने आतिशबाजी व गाजे – बाजे तथा फूल – माला से भव्य स्वागत किया। उसके बाद पूर्व चेम्बर के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के कार्यालय पर चेम्बर के द्वय नव निर्वाचित पादाधिकारियों ने राजेन्द्र अग्रवाल चेम्बर, हिरा मोटवानी, नंद लाल मोटवानी, राजेश अग्रवाल चेम्बर, अरविन्द शर्मा, बजरंग अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल तुलसी, कमलेश अग्रवाल, अशोक जैन, अरूण गोयल, उमा शंकर पटेल, राज कुमार गोयल व अजय अग्रवाल नयी पीढ़ी सहित जिला चेम्बर के पूर्व पदाधिकारियों और नगर के सैकडों गणमान्य व्यापारियों को आभार प्रदर्शित किया। उसके बाद सुशील व शक्ति का गोगा राइस मिल के सामने नगर के युवाओं द्वारा आतिशबाजी व गाजे – बाजे तथा फूलमालाओं और गुलाल लगाकर अविस्मरणीय स्वागत किया गया। उसके पश्चात सुशील व शक्ति ने गोगा बाबा के दरबार में मत्था टेकने के बाद नगर के युवाओं द्वारा निकाली गयी रैली में खुली जीप पर सवार होकर पुरानी शनि मंदिर होते हुए सुभाष चैक तक पहंुचे। सभाष चैक से गांधी प्रतिमा प्रतिष्ठानों व घरों में लोगों द्वारा किए जा रहे अभिवाद को स्वीकार व उत्तर में अभिवादन करते हुए पैदल गांधी प्रतिमा तक आये और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद श्याम टाकिज में आयोजित सभा में शामिल हुए।
सुशील और शक्ति के अलावा नगर कुछ गणमान्य लोगों ने भी किया सभा को संबोधित
श्याम टाकिज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुनील रामदास ने कहा कि हम वैसे चुनाव के पक्ष में नहीं थे। लेकिन चुनाव हुआ और परिणाम भी आ गया है। चुनाव के विषय में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि चुनाव और खेल दोनों में दो प्रतिद्वंदी होते हैं। चुनावी मैदान और खेल के मैदान ही द्वंद का मैदान होता है। बाहर एक दूसरे के मित्र होते हैं और हम सब एक ही शहर के रहने वाले लोग हैं। यह व्यापार हित में कार्य करने वाले संगठन का चुनाव था और हम सबको व्यापार हित में एक होकर कार्य करना है। वहीं नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमरी पहली प्राथमिकता जिले में चेम्बर के सदस्यों की वृद्धि और व्यापारी बंधुओं के व्यापारिक के हितों की रक्षा के लिए शासन – प्रशासन और व्यापारी बंधुओं के बीच सेतु का कार्य करना है। दूसरी तरफ नव निर्वाचित प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी बंधुओं के व्यापार वृद्धि हेतु डिजिटल प्लेटफार्म सहित व्यापारिक हितों पर कार्य करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सभा को बजरंग बी के व बजरंग महामिया ने भी संबोधित किया। उक्त सभा में मंच संचालन दीपक डोरा ने की। वहीं सभा में आभार प्रदर्शन अनिल गर्ग ने की। सभा में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल एन आर इस्पात, मनोज अग्रवाल होंडा, विक्की पुष्पक, नटवर लालटंकी, आधीष रतेरिया ओमी अग्रवाल पीसीओ, पंकज गोयल, आनंद नहाणिया, पवन शर्मा, सुभाष चिराग, आनंद बेरीवाल, विनोद बट्टीमार, विनोद अजंता, राजू कोतरा रोड, शिव तायल, बजरंग टॉपस्टोर, मिलन मिश्रा, निक्की रतेरिया, कमलेश रतेरिया, रवि इलेक्ट्रिक, विक्की माधोराम, बबलू रतेरिया, विनोद नेहा, राजेंद्र रतेरिया, राजेश अग्रवाल, सुनील जिंदल, मनोज कम्युनिकेशन, पवन सोनाचांदी, मुकेश एआरइस्पात, साहिल बंसल, कान्हा, शाहनवाज खान, राजेश गट्टू, राजेश लक्ष्मी, मुकेश केडिया, अनुराग मित्तल, ऋषि वर्मा, अरुण खाद, दीपक कालिंदी कुंज सहित नगर के सताधिक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सारंगढ़, बरमकेला व सरिया आगमन पर सुशील रामदास का हुआ आतिशी स्वागत
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में मिली जीत के पश्चात रायपुर से लौट रहे नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास का सारंगढ़ स्टेट बैंक मेन ब्रांच के सामने, सारंगढ़ के व्यापारी बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से नंदकिशोर केजरीवाल, महेंद्र केजरीवाल, नीतू अग्रवाल अग्रसेन राइस मिल, मनोज अग्रवाल, राम कुमार बानी, मुकेश मित्तल, संतोष अग्रवाल पोशाक पैलेस, प्रणय सिंघल, संजय अग्रवाल, सुभाष केजरीवाल, आशीष केसरवानी, जय बानी, कैलाश अग्रवाल सी ए, मनिष धनानिया सहित नगर के गणमान्य व्यापारी बंधुगण उपस्थित रहे। वहीं बरमकेला में गायत्री मंदिर के सामने व्यापारी बंधुओं द्वारा पटाखों व फूल – मालाओं से सुशील रामदास का भव्य स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से रतन शर्मा, महावीर अग्रवाल, सोनू गोयल, गोपाल अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, धर्म पटेल, फूल सागर पटेल, उत्तम शर्मा, अनिल गोयल, अनिल हार्डवेयर, रमेश अग्रवाल, दुलीचंद अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अरुण स्वर्णकार, मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल सहित बरमकेला के सैकड़ों गणमान्य व्यापारी बंधुगण उपस्थित रहे। उसके पश्चात सरिया आगमन पर नगर के व्यापारी बंधुओं द्वारा फूल – मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से किशन लाल अग्रवाल, स्वप्निल स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार, कमलेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रवीण स्वर्णकार, छोटे लाल सहित सरिया के सैकड़ों गणमान्य व्यापारी बंधुगण उपस्थित रहे।


