महिला स्वाभिमान सम्मान कार्यक्रम में पधारें — माया
रायगढ़- बिजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति रायगढ़ की ओर से महिलाओं के सम्मान व आजीविका मुलक कार्यक्रम की प्रदर्शनी लगायी जायेगी जिसमें शहरी व ग्रामीण महिलाओं के हाथ से बनाये गये विभिन्न सामाग्री शामिल रहेगी,जैसे पापड़, आचार, बड़ी व अन्य खाद्य वस्तुऐ की प्रदर्शनी व बिक्री की जावेगी, बिजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति रायगढ़, का यह कार्यक्रम रखने का मकसद हैं, शहरी व ग्रामीण महिलाओं आत्मनिर्भर बने और अपने आजीविका को आगे बढ़ाये और अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका चलाने की सिख मिलें आगे चल कर अपने आजीविका से आत्मनिर्भर बने,बिजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति ने लोगों से अपील की हैं की महिला स्वाभिमान सम्मान कार्यक्रम स्थल रामभांठा हाथ करघा कोसा सेंटर परिसर के अन्दर दिनांक 25 /3/2021समय 2 बजे से 5 बजें तक महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निश्चित पधारें साथ ही कोविंड 19 कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हूऐ अपनी सुरक्षा के लिए मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर आईयें


