रायगढ़। जिले को स्वस्थ रायगढ़ बनाने के लिए कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग कंधे से कंधा मिलाकर टीकाकरण अभियान चला रही हैं, जिसमें निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र लोगो को टीका लगाया जा सके इसके लिए सिटी बस की सुविधा देते हुए चयनित स्थान से मेडिकल कालेज कोरोना वैक्सीन लगाने ले लिए लेकर गई।
जानकारी के मुताबिक : जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा कोविड वेक्सिनेशन को लेकर शहरवासियों के सुविधाओ के लिये 2 बस की ब्यवस्था की गई है। जिसे मिनी स्टेडियम से निगम के उपायुक्त सुतीक्षण यादव,स्वास्थ्य अधिकारी ईश्वर राव,राजस्व विभाग से मकरध्वज मालाकर ,हरिकेश्वर लकड़ा व उनकी टीम के मानिटरिंग में रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि इस वार्ड क्रमांक 20 प्रभात साहू एवं वार्ड 28 राकेश तालुकदार, पार्षद के सहयोग और बताए हुए स्थल से 45 वर्ष के ऊपर वालो को टिका लगवाने मेडिकल कालेज व अन्य सेंटरो में लेकर गए, साथ ही वापस उन्हें नियत स्थल पर छोड़कर पुनः दूसरे लोगो को लेकर गए,बस में लोगो को ले जाने क्षेत्र के मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिल रहा है,इसके अलावा पार्षदो ने अपने वार्ड वासियो के लिए जलपान की भी व्यवस्था किये थे।
टीकाकरण अभियान में निगम पहले स्थान पर : प्रदेश के विभिन्न जिला समेत रायगढ़ में भी कोरोना का कहर बढ़ रहा है जिसमें लोगो को इस वायरस से बचाव केलिये टीकाकरण जरूरी हो गया है।ऐसे में नगर निगम राज्य का पहला निगम है जो सिटी बस के माध्यम से लोगो को वैक्सीनेशन सेंटर से निशुल्क लेकर जा रही है व ला रही है। यहां यह भी ज्ञात हो कि जिले के दो गांव बिंझकोट व एकताल में शत प्रतिशत पात्र लोगो को कोरोना टीका लगाया जा चुका है।


