आप सभी कोविड 19 वैक्सीन लगवाएं—परमेश्वरी केशरवानी
रायगढ़– कोरोना से बचाव ही जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकता है जिसके लिए हम सभी को जिलाप्रशासन द्वारा जारी की गई निर्देशों का पालन करना चाहिए क्योंकि बिना मास्क ,दो गज दूरी,एवं लगातार अपने हांथो को साबुन से धोते हुए सेनेटाइजर का प्रयोग हमे काफी हद तक इस वैश्विक महामारी से हमारी जिंदगी की रक्षा कर सकता है।साथ ही भारत सरकार के द्वारा 45 वर्ष से अधिक के समस्त नागरिकों को कोविड19 से बचाने वाले वैक्सीन को लगवाने के विनम्र निवेदन रायगढ़ केशरवानी वैश्य समाज की अध्यक्षा श्रीमति परमेश्वरी केशरवानी ने रायगढ़ जिले के नागरिकों एवं सर्व समाज के प्रमुखों से किया है कि वे सभी आने समाज के सदस्यों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवा कर सरकार का सहयोग प्रदान करें।
इसी क्रम में आज मैं और मेरे पति कृष्ण कुमार केशरवानी ने रायगढ़ शहर के राम भाठा क्षेत्र में स्थापित जिला चिकित्सालय केंद्र में जाकर कोविड19 के बचाव का इंजेक्शन का दूसरा डोज जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भानु पटेल के हाथों से लगवा कर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को प्रोत्साहित किया है।
श्री मति केशरवानी ने आम जनता एवं समस्त स्वजातीय बन्धुओ से विनम्र अनुरोध किया है कि आप सब भी वैक्सीन लगवा कर जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहा प्रयास को सफल बनावें।
घर पर रहें —सुरक्षित रहें।
जान है तो–जहान है।।

