पंजरी प्लाट आडोटोरियम में कोरोना टेस्ट कराने के बाद, रिपोर्ट में नेगेटिव आया, वही जिला अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया तो कोरोना पाजिटिव बता कर कोरोना मरिजो के वार्ड में एडमिट कर दिया गया,जिसकी आज जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई, मृतिका शैलेद्री पटनायक के पति अमित पटनायक निवासी कौहाकुण्डा पहाड़ मंदिर रायगढ़ का कहना है उसकी पत्नि को कई सालों से सांस फुलने की शिकायत थी जिसका ईलाज रायगढ़ के अलावा बहार के अस्पतालों में भी चल रहा था जिसे पुन: सांस फुलने लगा उसके बाद दिनांक 16,4,2021 को पंजाब प्लाट स्थित आडोटोरियम में कोरोना चेक कराया गया, जंहा रिपोर्ट आया नेगेटिव उसके बाद जिलाअस्पताल रायगढ़ में एडमिट कराया गया वही बिना सोचे समझे वंहा के डाक्टर ने कोरोना मरिजो के वार्ड में एडमिट करा दिया गया जो की उसके नेगेटिव रिपोर्ट को जिला अस्पताल में दिखाया गया पर उसके एक भी नही सुने और कोविड वार्ड में एडमिट करा दिया गया, जो की आज सुबह जिला अस्पताल के डाक्टर शैलेन्द्री पटनायक को मृत घोषित कर दिया, कई घंटे बित जाने के बाद भी शव को परिजनों के सुपूर्द नही किया है न ही मृत्यु किस वजह से हुई है उसकी जानकारी नही दिया गया है, मृतिका के पति परिजनों जिला अस्पताल के गेट के सामने डाक्टर की रिपोर्ट व शव लेने के इन्तजार में खडे़ है. मृतिका के पति ने जिला अस्पताल के डाक्टर पर आरोप लगाया है की उसके पत्नि कोरोना पाजिटिव नही थी उसे जबरन पाजिटिव करार देते हुए, कोविड वार्ड में एडमिट किया गया उसकी पत्नि की दहसत में मृत्यु हो गयी, कोविड वार्ड में एडमिट नही किया जाये रहता तो उसकी पत्नि आज जिवित रहती. जिला प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जाँच की मांग भी किया है

