वर्चुअल प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा भगवान परशुराम जयंती उत्सव
चार दिवसीय आयोजन में होंगे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं
ंनारी शक्ति सम्मान से सम्मानित होंगी समाज की विशिष्ट महिलाएं
समाज सेवा व विशिष्ट उपलब्धि पर दिए जाएंगे भक्त परशुराम सम्मान
रायगढ़। रायगढ़ दृष्टि, केके फिल्म्स एवं जय परशुराम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 14 मई तक चार दिवसीय उत्सव वर्चुअल प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा। इस दौरान समाज के बच्चों, महिलाओं व युवाओं के लिए 21 प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही विशिष्ट उपलब्धि व समाज सेवा के लिए समाज के लोगों को नारी शक्ति सम्मान व भक्त परशुराम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से गत वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया गया था, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा था। इस बार भी कोरोनाकाल के कारण वर्चुअल रूप से कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसके तहत 11 से 12 मई तक 21 प्रकार के कार्यक्रम होंगे। चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन 11 मई को भजन गायन, अंताक्षरी, 12 मई को मेहंदी स्पर्धा के साथ ब्राह्मण समाज व स्वच्छता के संबंध में परिचर्चा होगी। इसी दिन समाज की महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि व समाज सेवा के लिए नारी शक्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। 13 मई को योग, स्लोगन स्पर्धा के साथ प्रेरणादायक विचार व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर परिचर्चा होगी। 14 मई को माला बनाओ, आरती थाली सजाओ, घर के बाहर रंगोली बनाओ, केक बनाओ, प्रसाद बनाओ व भगवान परशुराम जी की आरती गाओ व भगवान परशुराम जी बनो प्रतियोगिता होगी। इसी दिन समाज के विशिष्टजनों को भक्त परशुराम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
जय परशुराम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि इस ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक समाज के लोग व्हाट्सएप नं. 98271 77019 या ई-मेल आईडी ब्राह्मण समाज के इच्छुक प्रतिभागी अपने घरों पर ही इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर वीडियो और फोटो मो. नं. 98271 77019,kamalsharma.raigarh@gmail.com भेज सकते हैं। कर सकते हैं।

