माँ वो है जो हमें जीना सिखाती है, दुनिया में वो पहला इन्सान जिसे हम मात्र स्पर्श से जान जाते है वो होती है माँ. 9 महीने तक अपने पेट में रखने के बाद, इनती परेशानियों के बाद वो हमें जन्म देती है. माँ के लिए तो उसकी पूरी दुनिया उसके बच्चे ही होते है. छोटे हो या बड़े माँ को हर वक्त अपने बच्चे की चिंता होती है. स्कूल जाने से पहले घर में जीवन का जो पाठ सिखाये वो होती है माँ. गिर कर जो उठना सिखाये वो होती है माँ. रात को देर तक पढाई करने पर जो हमारे साथ जागे वो होती है माँ. रिजल्ट आने पर जिसे हम से ज्यादा ख़ुशी हो वो होती है माँ. रात को देर से घर आने पर हमारा जो इंतजार करे वो होती है माँ. पापा से गलतियों में जो बचाए वो होती है माँ. हमें परेशानी में देख जो बिना बोले समझ जाये वो होती है माँ. हमारे दुःख में जो खुद रोने लगे वो होती है माँ. माँ को परिभाषित करने के लिए शब्द कम पड़ जायेंगें लेकिन उसे हम कुछ शब्दों में परिभाषित नहीं कर पायेंगें.
आप सभी को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएंशुभकामनाएं
संकुन्तला रतेरिया रायगढ़

