कोरोना संक्रमित मरीजो को भर्ती करने पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य नही :- पूनम सोलंकी
प्राइवेट चिकित्सालयों में दुरुपयोग रोकने समय रहते उपाय जरूरी
रायगढ :- कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किये गए अहम बदलाव की जानकारी देते नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजो को दाखिल करने हेतु पाजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य नही होगी l भाजपा नेत्री ने बताया कि उन्हेंइस सम्बंध की लगातार शिकायते मिल रही थी कि बिना पॉजिटिव रिपोर्ट के दाखिल करने में आम जनता को परेशानी हो रही है l चूँकि मरीजो की संख्या बढ़ने से आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिलने में विलंब हो रहा था l इस वजह से कई मरीजो को जान से हाथ भी धोना पड़ा l इस सबन्ध में होने वाली परेशानियों को देखते हुए उन्होंने यह माँग सरकार के सामने रखी थी l केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों की परेशानियों के मद्देनजर यह अहम फैसला लिया है। इन नियम के लागू होते ही कोरोना से संक्रमित मरीजो को त्वरित इलाज का लाभ मिल सकेगा l नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि अभी तक कोविड फैसिलिटी में भर्ती के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट नितांत आवश्यक होती थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों को कोविड फैसिलिटी में भर्ती कराने की राष्ट्रीय नीति में बदलाव किया है। वर्तमान में कोविड हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं होगी।
केंद्र सरकार ने कोविड मरीजों को देख रहे सभी निजी अस्पतालों सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस सबन्ध के निर्देश जारी किए जाने की जानकारी हासिल हुई है l पूनम सोलंकी ने कहा कि इस नियम के लागू होते ही प्राइवेट अस्पतालों को लूट मचाने या मनमानी किये जाने का मौका नही मिलनां चाहिए इस पर जिला प्रशासन को पैनी नजर बनाकर रखने की मांग भी की है l

