संस्कार स्कूल के बच्चों ने मनाया मदर्स-डे
ग्रीटिंग्स, कविता व पेंटिंग्स के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाओं को किया प्रगट
रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने रविवार को मदर्स-डे पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। संस्कार स्कूल के बच्चों ने ग्रीटिंग्स, पोस्टर, कविता के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाओं को प्रगट किया। मदर्स-डे पर अपने हाथों से ग्रीटिंग्स बनाकर मां को दिए। माताओं ने अपने बच्चों पर खूब लाड लुटाया। अपने-अपने घरों से मदर्स-डे के फोटोग्राफ्स बच्चों ने स्कूल के वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर शेयर किए। इन तस्वीरों को देखकर सभी भावुक हो उठे और मां की ममता व बच्चों के उनके प्रति सम्मान के भाव को नमन किया।
स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ खेलकूद पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके माध्यम से बच्चों को देश की विभिन्न संस्कृति, रीति-रिवाज की जानकारी देकर उन्हें देश के नागरिकों को कर्तव्य समझाया जाता है, ताकि आगे चलकर वे देश व समाज की सेवा में योगदान दे सकें। हर तीज-त्यौहार के साथ महापुरुषों की जयंती व दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कोरोनाकाल में भी हम सारी एक्टिविटीज ऑनलाइन व वर्चुअल स्वरूप में आयोजित कर रहे हैं। स्कूल की इस पहल को अभिभावकों व शहरवासियों की भरपूर सराहना मिल रही है। इसी कड़ी में मदर्स-डे पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमेें बच्चों ने मां के प्रति अपनी भावनाओं को अलग-अलग माध्यमों से व्यक्त किया।

