बरसात के पूर्व नालों की सफाई हेतु नगर निगम ने किया शहर को 5 जोन में विभाजित
बरसात में नालों के जलभराव से मिलेगी राहत-महापौर
मैनपावर के साथ सर्वसंसाधन से लेस होगा सफाई टीम-कमिश्नर
रायगढ़ नगर निगम में महापौर एवं निगम आयुक्त की मौजूदगी में निगम के एम आई सी मेंबर,पार्षदगण एवम विभाग प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का एजेंडा बरसात पूर्व शहर के सभी प्रमुख नालों की साफ-सफाई का रहा।
रायगढ़ शहर को 5 ज़ोन में बांटा गया है, जिसमें 4 ज़ोन में नालो की साफ सफाई के लिए टीम गठित की गई है, और वही 1 जोन में जो टीम रहेगी वह गाड़ियों की मदद से नालो से निकलने वाले कचरे को ले जाकर डंपिंग यार्ड में डालेगी।
जहां सकरी नालिया है, वहां मेंस पावर लगाकर साफ सफाई की जाएगी। तथा जहां बड़े नाले हैं, वहां जेसीबी एवं अन्य मशीनों के माध्यम से साफ सफाई की जाएगी।
इसके लिए नगर निगम ने जिंदल एवं अन्य उद्योगों से भी संसाधनों की मांग की है,उद्योगों ने भी मशीनरी संसाधन देने के लिए हामी भरी है,बहुत जल्द शहर के सभी नालों की साफ-सफाई शुरू हो जाएगी ओर बरसात पूर्व व साफ-सफाई को कंप्लीट कर दिया जाएगा।
जिससे कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नही होगी।आज के बैठक में एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,प्रभात साहू,राकेश तालुकदार,शौक़ी बघेल,पार्षद बबलू बरेठ,पार्षद प्रतिनिधि शाखा यादव,अमृत काट्जू एवम निगम के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे ।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि आने वाले दिनों में 15 जून के बाद वर्षा भी प्रारंभ हो जाती है जिससे शहर और शहरवासी अत्यंत प्रभावित होते हैं शहर में बड़े बड़े नाले और नालियो में जलभराव के कारण लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है विगत वर्ष बरसात के पूर्व ही रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध कार्यशैली तैयार कर जलभराव के संकट से बहुत हद तक काबू पाया गया था,आज के बैठक में तय किया गया कि शहर को 5 जोन में बांट कर सफाईकर्मी एवम जे सी बी ट्रेक्टर से जल्द से जल्द नालों की सफाई पूरी की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि पूर्वानुसार योजना बनाकर पुनः प्राकृतिक आपदा से बचने
आज महापौर के अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियो के साथ नालों की सफाई हेतु योजना बनाई गई जिससे 2 हफ्ते में कार्य पूर्ण किया जा सकेगा।
विगत दिनों पार्षदगणों ने भी मौखिक एवम पत्र के माध्यम से भी इसके लिये ध्यानाकर्षण कराया उसी तारतम्य में आज बैठक कर जनप्रतिनिधियो से सुझाव लेकर शहर के 48 वार्ड अंतर्गत 12 नाले जहां जहां बारिश के समय नालों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है जैसे पैठू डबरी नाला, मोदी नगर नाला ,इंदिरा नगर नाला, गुलमोहर कॉलोनी नाला, लोचन नगर नाला, दीनदयाल कॉलोनी नाला, रेलवे गोबदा पुल नाला,लक्ष्मीपुर,जगतपुर,भगवानपुर,खेतपारा,बालसमुंद, अतर मुड़ा से केलोविहार नाला आदि क्षेत्रो के लिये 5 जोन बनाया गया है।जिसमे 1 टीम में 11 मैनपावर और संसाधन रहेंगे बहुत जल्द शेड्यूल बनाकर टीम को जोनवाइस लगाया जाएगा।

