भाजपा जोबी मंडल का धरना जोबी पुलिस चौंकी के सामने संपन्न=महेश साहू
कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी सहित अन्य भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में 24 मई को प्रदेश के सभी पुलिस चौंकी थानों के सामने भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन कर माननीय डॉ. रमन सिंह जी और भाजपा नेताओं के समर्थन में “#मैंभीहूँडॉरमन” एकस्वर में बोलते हुए अपनी भी गिरफ्तारी की मांग किए। उक्त धरना कार्यक्रम पुलिस चौंकी जोबी खरसिया में भारतीय जनता पार्टी मंडल जोबी के पदाधिकारियों एवम जिला पदाधिकारी भाजपा जिलामंत्री महेश साहू खरसिया, जोबी मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया,मंडल महामंत्री द्वय भूपेंद्र वर्मा, परखीत डनसेना,पूर्व जनपद अध्यक्ष,जनपद सदस्य छेदू राठिया,जनपद सदस्य प्रीतम राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेल बघेल के विरोध में जोरदार नारेबाजी के साथ धरना कार्यक्रम संपन्न किए ।

