कांग्रेस वादा खिलाफी सरकार अपनी वादा पूरी करे-महेश साहू
खरसिया। कांग्रेस की भूपेश सरकार के ढाई साल की नाकामी एवम घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा नही करने पर आज भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल खरसिया द्वारा खरसिया नगर के शक्ति केंद्रों में घर घर जाकर मोहल्ले वासियों एवं आम जनता को प्रदेश की भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के विषय मे बताया।भाजपा नेताओं ने आम जनता को बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इस कार्य प्रणाली से जहां राज्य की जनता झूठे वादों से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। भाजपा के जिलामंत्री महेश साहू ने कहा कि
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय बडे बडे वायदे किये थे किंतु उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। जहां एक ओर बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो या फिर बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो या फिर निराश्रितों वृद्धों को 1000/1500 रूपये पेंशन देने की बात हो। राज्य की कांग्रेस सरकार एवं उसके मुखिया भूपेश बघेल हो सभी ने प्रदेश वासियों से किये वायदों पर वादा खिलाफी की है। प्रदेश की इस वादा खिलाफी का आने वाले समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी । इस अवसर पर भाजपा नेता जिलामंत्री महेश साहू, नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महामंत्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष आनद अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि रतन अग्रवाल,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी नवल कनेर, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवम पार्षद राधे राठौर, सोनू पार्षद ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सहिस ,उमाशंकर शर्मा, सुमीत रावलानी, अखिल गर्ग,,साहिल शर्मा चीनू,टिकेश डनसेना, पुरुषोत्तम केवट, लाला राठौर, कैलाश जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

