व्यक्ति मर सकता है, लेकिन व्यक्तित्व नही
जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल जी को विनम्र श्रद्धांजलि??
रायगढ़ भाजपा को शिखर तक ले जाने वाले भाजपा के समर्पित सिपाही जिन्होंने कभी भी किसी भी परिस्थिति में भाजपा का साथ नही छोड़ा, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भाजपा को अपना परिवार मानकर सदैव मजबूत करने की कोशिश की, शायद उन्ही के परिश्रम का ये परिणाम है कि आज रायगढ़ भाजपा इतनी मजबूत से पूरी ताकत के साथ खड़ी है।
एक समय था जब भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में शून्य पर थी। रायगढ़ जिले में भाजपा के पास कार्यकर्ता तक नही थे तब उन्होंने अपने राजनैतिक कुशलता का परिचय देते हुए भाजपा परिवार के लिए ग्रामीण अंचलो व शहरी क्षेत्रों में जनता से सघन संपर्क कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने व पार्टी को मजबूती देने का कार्य किया।
मैं बात कर रहा हूँ उनकी जिनके लिए भाजपा केवल पार्टी नही, परिवार था। रायगढ़ के हर जन के नेता, लोकप्रिय पूर्व विधायक, हमारे मार्गदर्शक स्व. श्री रोशन लाल अग्रवाल जी की जो हर किसी के नेता रहे। जो सबको साथ लेकर चले, रायगढ़ विधायक रहते हुए उन्होंने ग्रामीण अंचलों का सघन दौर किया और उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने विधायक रहते हुए रायगढ़ निगम क्षेत्र के अंदर बढ़ती गंदगी और कचरे को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को महत्व देते हुए शहर की सफाई का जिम्मा उठाया, वे हर रोज सबेरे शहर के अलग-अलग हिस्सो में अपनी दो पहिया वाहन लिए निकल जाते थे। नालियों की साफ सफाई कराते थे शायद ही किसी विधायक ने आज तक नालियों को साफ और शहर को स्वच्छ बनाने का जिम्मा उठाया होगा, मगर रोशन लाल जी की बात ही अलग थी उन्हें युही जननेता थोड़े न कहा जाता है। चाहे सत्ता पक्ष हो, चाहे सत्ता विपक्ष उन्होंने हर जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाई, आम जनता के लिए वे सदैव शासन प्रशासन के सामने खड़े रहे।
उनका व्यक्तित्व उन्होंने खुद अपने कड़ी परिश्रम से बनाया था। उनका व्यक्तित्व ही था जो उनके जाने के बाद उन्हें अमर बना गया।
मैं ज्यादा क्या लिखूं उनके बारे में आज उनकी जन्मजयंती पर मैं भाजपा का छोटा सा कार्यकर्ता उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ??????
✍?कृष्ण कुमार केशरवानी

