जिला भा.ज.पा. कार्यालय में मनाई गई स्व.रोशन भईया की जन्म जयंती
रायगढ़:-राजनैतिक क्षेत्र में जब-जब सुचिता कि बात होगी तब- तब रोशन भईया की पुण्य स्मृति हमारे मन: पटल में स्वमेव ही आ जावेगी! भा.ज.पा. की राजनीति को नया दशा एवं दिशा देने वाले पुण्यात्मा रोशन भईया की आज जन्म जयंती है! आज ही के दिन राजनीति के बब्बर शेर ने जन्म लिया था, समाज सेवा का सबसे मजबूत आधार राजनीति हो सकती है उसका अनुपम उदाहरण थे हमारे रोशन भईया, उनकी प्रकृति को परिभाषित करने के लिए सबसे उपर्युक्त उदाहरण नारीयल है जो बाहर से तो कठोर दिखाई पड़ता है परन्तु अन्दर से अत्यंत ही कोमल एवं मृदु, वर्तमान में भा.ज.पा. पीढ़ी के अधिकांश नेता रोशन भईया को अपना गुरु मानते हैं आज जो रायगढ़ भा.ज.पा. का स्वरूप है उसके असल शिल्पी यही है न जाने कितने भा.ज.पा. कार्य कर्ताओ को उन्होंने कुम्हार की तरह सहेज कर सुचिता की भठ्ठी में तपाकर एक ठोस कार्यकर्ता का स्वरूप दिया है संघर्ष की राजनीति के असल योद्धा थे हमारे रोशन भईया इनका संपूर्ण जीवनकाल कार्य कर्ताओ के लिए हमेशा से प्रेरणा दायी रहेगा.। अपने नेता के जन्म जयंती के अवसर पर आज जिला भा.ज.पा. ने अपने कार्यालय में बड़े ही सादे एवं सौहार्द्र पूर्ण कार्यक्रम कर उनकी पूण्य स्मृतियों को याद किया।सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें प्रणाम किया! प्रदेश भाजपा के मंत्री ओ. पी.चौधरी ने अपने उद्बोधन मे स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल को जननेता कहा उनके बताये मार्ग का अनुसरण कर हम सभी भा.ज.पा.कार्य कर्ता राजनैतिक एवं समाजिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है, उनका संपूर्ण जीवन हमारे लिए शिक्षा के मंदिर जैसा है, समाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में सबसे सफल राजनेता के रूप में रोशन भईया हमेशा हमारे अग्रणी रहेंगे।. राजनैतिक क्षेत्र में आने के बाद हमेशा मेरा पिता की तरह मार्गदर्शन अगर किसी ने किया तो वो रोशन भईया थे।जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को भाजपा की रीति -नीति बताने वाले,राजनैतिक एवं समाजिक क्षेत्र में हमेशा ऊंगली पकडकर चलाने वाले रोशन भईया मेरे गुरु थे, जन्म जयंती के पावन अवसर पर मै नतमस्तक होकर उन्हें प्रणाम करता हूँ जिस जीवटता एवं संघर्ष से जिला भाजपा रूपी पौधे को आपने विशाल वटवृक्ष बनाया है हम सभी कार्यकर्ता हमेशा उसके वात्सल्य रुपी छांव में सुचिता पूर्ण राजनीति करते रहेंगे। प्रदेश भाजपा के कार्यसमीति विशेष आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने रोशन भईया जिंदाबाद के गगनचुम्भी नारो से अपने उद्बोधन की शुरुआत करी,उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति में लाने वाले मेरे मार्गदर्शक रोशन भैया के सिद्धांत मेरे एवं मुझ जैसे सैकड़ों कार्यकर्ता के जीवन को सदा प्रकाशमान करते रहेंगे वो आज भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नही है परंतु उनकी पुण्यस्मृतियां सदैव हमारे साथ रहेंगी।आज के कार्यक्रम में श्रीकांत सोमवार,सुभाष पांडे,पवन शर्मा,पंकज कंकरवार,मनोज शर्मा,अरुण कातोरे,राजेन्द्र दीवान,दिबेश सोलंकी,श्रीमती शीला तिवारी,श्रीमती पूनम सोलंकी,विकास केडिया,शशिकांत शर्मा,राजेश प्रसाद,शक्ति अग्रवाल,महेश कंकरवार,सुरेंद्र पांडे,मनीष शर्मा, नितेश सोनी,मनीष सोलंकी,सुमित शर्मा,प्रवीण शर्मा,एवन मेहर,केशव जायसवाल, शैलेश माली,मितेश शर्मा,पल्लू बेरीवाल,कृष्णा केशरवानी, सोनी,हेमकांत साहू,निकुंज शर्मा,ऐश अग्रवाल ,नेहा देवांगन,मेहरुन्निसा, पिंकी पंडा,शकुन्तला रतेरिया,रीता निषाद उपस्थित रहे।

