जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट के प्रबंधन के लापरवाही से हुआ हादसा, गर्म डस्ट में झुलसे पांच कर्मचारी,कब तक चलेगा हादसा का खेला, उद्योग प्रबंधन कर्मचारियों की सुरक्षा पर कब तक अनदेखी करता रहेगा ,कब तक खतरनाक हादसा का शिकार होते रहेंगे उद्योग के कर्मचारी मजदूर इस बात पर जिला प्रशासन को भी संज्ञान लेना चाहिए और हादसे के जिम्मेदार अधिकारी मालिक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ,जिसमे उन्हें सिख मिलें और मजदूर कर्मचारियों की जान न जाये,न ही हादसा हो
एसपी पहुंचे फोर्टिस हॉस्पिटल घायलों से ले रहे घटना की जानकारी, भूपदेवपुर पुलिस जुटी जांच में…. रायगढ़ के थाना भूपदेवपुर अन्तर्गत जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में आज दिनांक 20/6/21 को दोपहर करीब 13/30 बजे किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेम्बर के जाम हो खोलने के कार्य में लगे 05 कर्मचारी गर्म डस्ट के चपेट में आने से झुलस गये है, घायलों का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक प्लांट के किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेम्बर के जाम होने पर JSW के जीवनन्दन देशमुख, मधुकर रावटे, मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवार सुधार कार्य में लगे थे । कर्मचारी चेम्बर के जाम को खोलने के लिए चेम्बर में पानी का प्रेसर मार रहे थे तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकला । जिससे वहाँ काम कर रहे पांचो व्यक्ति झुलस गए, जिन्हें कम्पनी प्रबन्धन द्वारा जिन्दल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे ।जहां वे घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ले रहे हैं । घायलों में शंकर कटकवार गंभीर रूप से घायल होने से उसे रायपुर रेफेर किया गया । भूपदेवपुर पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है ।

