मुखर्जी के मार्गदर्शन में चलना सच्ची श्रद्धांजलि-महेश साहू
खरसिया : आज जोबी मंडल के अंतर्गत ग्राम मदनपुर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भाई मोहन गबेल के निवास स्थान प्रांगण में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म जयंती धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर भाजपा नेता जिलामंत्री महेश साहू ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में भाजपा के अमर पुरोधा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय को विस्तार रूप से कार्यकर्ताओं के बीच में प्रकाशित किए उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित हो गया वे हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के बारे में सोचते थे उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों को अमल करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए आज इस जन्म जयंती के पावन शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला कार्यसमिति सदस्य दया शंकर दर्शन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मोहन गबेल,मंडल के महामंत्री परखित डनसेना, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नवल किशोर कनेर, महका मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नूतन पटैल,जोबी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल,जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा जय प्रकाश डनसेना,गजेंद्र डनसेना,विजय धर्मा,सोनू पाठक,सुनील वर्मा,संतोष वर्मा,श्रीमती निर्मला गवेल, कु,विजय लक्ष्मी गवेल,जितेंद्र डनसेना,गजेंद्र साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थित रहा ।


