खरगोन के पत्रकारों पर की गई झूठी f.i.r. के विरोध में पत्रकार कल्याण परिषद मुख्यमंत्री को देगा ज्ञापन
मध्यप्रदेश के खरगोन जिला में कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों के सवालों से अपनी पोल खुलते हुए दुखी होकर प्रभारी खनिज अधिकारी ने पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने का प्रयास किया है और ईमानदार पत्रकारिता को कुचलने की हठधर्मिता की है।
इस झूठी पत्रकारों के विरुद्ध की गई शिकायत को तत्काल समाप्त करने और प्रभारी खनिज अधिकारी के विरुद्ध पद का दुरुपयोग तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम का अनैतिक लाभ लेने के विरुद्ध पत्रकार कल्याण परिषद 8 जुलाई को मुख्यमंत्री को अपने अपने जिले से ज्ञापन प्रेषित करेगा।
पत्रकारिता के दमन का प्रयास करने वालों के विरुद्ध पत्रकार कल्याण परिषद शांत नहीं बैठेगा हम शांति पूर्वक संघर्ष का शंखनाद करेंगे।
यद्यपि हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्माननीय शिवराज सिंह के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पत्रकारों के विरुद्ध खरगोन कोतवाली में दर्ज फर्जी f.i.r. को तत्काल निरस्त करने एवं प्रभारी खनिज अधिकारी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही का विश्वास व्यक्त करते हैं। इसी कारण हम उन्हें ज्ञापन प्रेषित कर रहे हैं।

