समाचार
कैण्टीन संचालन के लिये 26 जुलाई तक निविदा आमंत्रित
रायगढ़, 9 जुलाई2021/ कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में स्थित कैण्टीन को दो वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 तक संचालन के लिये वार्षिक ठेका पर दिये जाने हेतु 26 जुलाई 2021 अपरान्ह 3 बजे तक प्रभारी अधिकारी नजरात शाखा जिला कार्यालय के समक्ष निविदा पेश कर सकते है। निविदा उसी दिन शाम 5 बजे खोली जायेगी जिसमें स्वयं या उनके प्रतिनिधि उपस्थित हो सकते है।
कैण्टीन संचालन के लिये वार्षिक ठेका पर दिये जाने हेतु निर्धारित नियम/शर्तो के अधीन योग्य अनुभवी व्यक्ति/संस्थान/समूह से वार्षिक किराये पर संचालित करने हेतु निविदा सूचना 23 जून 2021 को निविदा आमंत्रित किया गया था। निर्धारित समय तक कोई भी निविदा प्राप्त न होने के कारण उक्त निविदा की तिथि 26 जुलाई 2021 तक बढ़ाया जाकर पुन: निविदा आमंत्रित किया गया। ठेके/किराये की आवश्यक शर्ते व कार्य का विवरण/आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जिला नाजिर, जिला कार्यालय के पास 500 रुपये प्रपत्र शुल्क के साथ 26 जुलाई 2021 तक प्राप्त की जा सकती है अथवा जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in भी अवलोकन कर निविदा प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है इस स्थिति में भी निविदा शुल्क ड्राफ्ट/चेक के माध्यम से अनिवार्य जमा कराना होगा।
स.क्र./53/राहुल
12 जुलाई स्थानीय अवकाश के कारण नियत प्रकरणों की सुनवाई होगी 13 सितम्बर को
रायगढ़, 9 जुलाई2021/ न्यायालय कलेक्टर रायगढ़ द्वारा सर्व पक्षकारगण/अधिवक्तागण को सूचित किया जाता है कि 12 जुलाई 2021 जिला रायगढ़ में स्थानीय अवकाश होने के कारण उक्त दिनांक को नियत समस्त प्रकरणों (आदेश हेतु नियत प्रकरणों को छोड़कर) की सुनवाई आगामी पेशी दिनांक 13 सितम्बर 2021 के लिये नियत किया गया है।
स.क्र./54/राहुल
शिक्षा विभाग का वृहद कार्यक्रम उमंग: शिक्षा के विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों के प्रदर्शन की झांकी
बाल सभा उमंग कोरोना काल में बच्चों एवं पालकों में शिक्षा के प्रति रूचि बनाएं रखने की एक पहल
रायगढ़, 9 जुलाई2021/ जिले में शिक्षा का अलख जगाए रखने के लिए चलाए जा रहे शिक्षा के विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में शिक्षा विभाग रायगढ़ ने अब तक सफलता की नई इबारत लिखी है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भी शिक्षा की निरंतरता को बनाए रखने का यह महती उद्देश्य, कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य व जिला मिशन समन्वयक श्री रमेश देवांगन के निर्देशन में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के बेहतर संचालन व सफल क्रियान्वयन के माध्यम से सफल भी हुआ है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्कूल खुले लगभग एक माह बीतने जा रहे हैं और बीते एक माह में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में अपनी उपलब्धियों के आकलन, मूल्यांकन व प्रदर्शन के जरिए शिक्षा विभाग रायगढ़ कोविड काल में बच्चों एवं पालकों में शिक्षा के प्रति रुचि व रुझान बनाए रखने हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कोविड-19 गाइडलाइन के पालन को सुनिश्चित करते हुए आगामी 16 जुलाई को बालसभा उमंग कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। जिसके संबंध में गत दिवस डीईओ श्री आर.पी.आदित्य व डीएमसी श्री रमेश देवांगन द्वारा सभी विकास खंडों के विकास खंड शिक्षा अधिकारी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षकों व प्राचार्य के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई। जिसमें आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाले बाल सभा कार्यक्रम उमंग की तैयारी हेतु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन व संचालन हेतु जिले अथवा विभिन्न विकास खंड हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले में डीईओ व डीएमसी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे तथा जिले के सहायक संचालक व सहायक समन्वयक परियोजना विभिन्न विकास खंडों के नोडल प्रभारी होंगे जो अलग-अलग विकास खंड में जहां बालमेला उमंग का आयोजन किया जाना है, उन जगहों का चयन व निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। बाल मेला उमंग कार्यक्रम का यह वृहद आयोजन जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो से तीन स्कूलों तथा प्रत्येक विकास खंड के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में किया जाएगा। कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से शिक्षा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के प्रदर्शन के साथ बच्चों को शिक्षा संबंधी विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी कराया जाएगा तथा वर्तमान शैक्षणिक क्षेत्र में जो जो गतिविधियां संचालित हो रही हैं अथवा हुई हैं उन सभी गतिविधियों व उपलब्धियों की एक झांकी का प्रदर्शन विभिन्न स्टालों के माध्यम से किया जाएगा।
किन गतिविधियों एवं उपलब्धियों की होगी प्रदर्शनी
बाल मेला उमंग कार्यक्रम में बनाएं जाने वाले विभिन्न स्टालों में जिन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं उनकी जानकारी का प्रदर्शन किया जाएगा उनमें शाला प्रवेश अंतर्गत कुल प्रवेश, शिक्षा का अधिकार, महतारी दुलार योजना तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में आमा राइट कार्यक्रम का प्रदर्शन, सेतु कार्यक्रम का प्रदर्शन, पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी एवं प्रदर्शन, गणवेश वितरण की जानकारी एवं प्रदर्शन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जानकारी एवं प्रदर्शन, पढ़ई तुंहर दुआर अंतर्गत ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षा संचालन की जानकारी तथा पढ़ई हमर पारा का प्रदर्शन, सीख कार्यक्रम का प्रदर्शन, पढऩा लिखना अभियान का प्रदर्शन एवं शालेय वृक्षारोपण कार्य जैसी विभिन्न गतिविधि गतिविधियां एवं जानकारी प्रदर्शित की जाएंगी। इस हेतु डीईओ द्वारा विभिन्न विकास खंडों के बीईओ व अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यक्रम की कार्य योजना 10 जुलाई 2021 तक अनिवार्यता भेजना सुनिश्चित किया जाये।
स.क्र./55/राहुल
जिले में ईजीएल और सीख कार्यक्रम की निरंतरता हेतु वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई संपन्न
रायगढ़, 9 जुलाई2021/ यूनिसेफ और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की साझेदारी से जिले में संचालित सीख कार्यक्रम की निरंतरता एवं साथ ही जिले के तीन विकास खंडों रायगढ़, तमनार, खरसिया में संचालित हो रहे ईजीएल (अर्ली ग्रेड लिट्रेसी) कार्यक्रमों की पुन: शुरुआत एवं क्रियान्वयन हेतु सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल के कुशल मार्गदर्शन में यूनिसेफ के सीख कार्यक्रम की डायरेक्टर सुश्री शिखा राणा, डीईओ श्री आर.पी.आदित्य, डीएमसी श्री रमेश देवांगन एवं ईजीएल एवं सीख कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री आलोक स्वर्णकार की विशेष उपस्थिति में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में सर्वप्रथम विकासखंड तमनार, रायगढ़, खरसिया में प्रारंभ होकर तत्पश्चात जिले के सभी विकास खंडों में संचालित हो रहा सीख कार्यक्रम एक ऐसी प्रभावी योजना रही है, जो पालकों और समुदाय के मदद से बच्चों को सीखने-सिखाने का अवसर प्रदान करती रही है। साथ ही ईजीएल एक ऐसा कार्यक्रम है जो कक्षा 1 एवं 2 के नौनिहालों के भाषायी एवं आंकिक दक्षता के उन्नयन से संबंधित है। ईजीएल के अंतर्गत जिले के तीन विकास खंडों के सभी प्राइमरी स्कूलों में एक-एक ईजीएल कक्ष तैयार किया गया है। किंतु कोविड काल के कारण इन तीनों विकासखंडों के सभी प्राइमरी स्कूल में तैयार इन आदर्श ईजीएल कक्षा में इसके उद्देश्य की शुरूआत नहीं हो सकी थी। इस हेतु ईजीएल कक्षा की विधिवत शुरुआत जुलाई के अंतिम सप्ताह में की जा रही है। इसी तारतम्य में समीक्षा हेतु यूनिसेफ में सीख कार्यक्रम की डायरेक्टर सुश्री शिखा राणा का आगमन जिले में हुआ और सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ ने भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु सहमति प्रदान की है। उक्त समीक्षा बैठक में उपस्थित सुश्री शिखा राणा ने विशेष रूप से यह बात कही है कि हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम कुछ ईजीएल सेंटर्स को एक आदर्श की ईजीएल सेंटर्स के रूप में विकसित कर सकें। साथ ही सीख कार्यक्रम जो कि कक्षा 1 से 5 के बच्चों की भाषायी और आंकिक दक्षता उन्नत करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों में संचालित है। उक्त दोनों कार्यक्रम को वर्तमान में संचालित हो रहे मोहल्ला क्लास से संबद्ध कर मोहल्ला क्लास के माध्यम से इन्हें संचालित किया जाएगा। जिसमें वॉलिंटियर और शिक्षक दोनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। चूंकि उक्त कार्यक्रमों के संचालन हेतु वॉलिंटियर्स की भूमिका एक सहयोगी के रुप में होती है, अत: वॉलिंटियर्स की उपस्थिति के बावजूद भी संबंधित सेंटर के शिक्षकों की महती जिम्मेदारी होगी कि वे इन कार्यक्रमों के संचालन में अपनी जवाबदारी और भूमिका का शत-प्रतिशत निर्वहन करें। यदि उक्त कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित शिक्षक की पूर्णतया जवाबदारी होगी। उल्लेखनीय है कि सीख कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 15 जुलाई को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल के संदेश के साथ ही की जाएगी।
आगामी 15 जुलाई से शुरू होने वाले सीख कार्यक्रम जिले के सभी विकास खंडों में एक ही समय एक साथ शुरू किया जा रहा है। उक्त समीक्षा बैठक में उच्चाधिकारियों द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय को सीख कार्यक्रम के संचालन हेतु एक निश्चित समय का निर्धारण समय सारणी में करना होगा और उस निश्चित समय में ही इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। ताकि निर्धारित दिन व समय में अधिकारियों के मॉनिटरिंग अथवा निरीक्षण के समय यह वे उपलब्ध रहें व कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित होता रहे। सीख कार्यक्रम के सारे मटेरियल यूनिसेफ और एससीईआरटी के सहयोग से उपलब्ध एवं अपलोड किए जाएंगे। सीख कार्यक्रम में उपलब्ध कराए जा रहे मटेरियल इस बार गतिविधि आधारित होंगे। क्योंकि कोविड-19 के कारण बच्चों के पढ़ाई के प्रति रुझान में कुछ कमी भी आई हो तो ईजीएल और सीख कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में एवं रुचि पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। समस्त उच्चाधिकारियों ने यह निर्देशित किया है कि समस्त विद्यालय आगामी 15 जुलाई को सीख कार्यक्रम के लिए पूर्ण रूप से तैयारी रखें और जुलाई के अंतिम सप्ताह में ईजीएल कक्षाओं के शुभारंभ हेतु समस्त संकुल प्रभारी व ईजीएल सेंटर अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें। क्योंकि उक्त अवधि में समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन हेतु बीईओ, एबीईओ, बीआरसी और संकुल समन्वयकों सभी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
स.क्र./56/राहुल फोटो..5
भारी मात्रा में अवैध मदिरा व महुआ लाहन पकड़ाया
आठ आरोपियों को आबकारी विभाग ने भेजा जेल
रायगढ़, 9 जुलाई2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल को अवैध शराब के निर्माण, परिवहन पर रोकथाम के लिए सघन अभियान हेतु निर्देशित किया है। उक्त निर्देशन के परिपालन में आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रकरणों में भारी मात्रा में अवैध मदिरा के साथ महुआ लाहन पकड़ा और इसमें संलिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उन्हें जेल दाखिल किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल ने मुखबिर की सूचना पर रायगढ़ शहर से लगे बालसमुन्द क्षेत्र में सुबह दबिश देकर अवैध शराब बनाकर बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। बालसमुन्द की सुकृता यादव के घर की तलाशी में दो लीटर साईज वाली तीन प्लास्टिक बोतलों में भरी हुई अवैध शराब बरामद कर जप्त की गई। धनागर गांव में हाईवे किनारे अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्यवाही में फुलकुमारी सिदार को बड़े साईज के प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई आठ लीटर अवैध शराब ग्राहकों को बेचते हुए पकड़ा गया।
आबकारी उपनिरीक्षक ने श्री रमेश सिंह सिदार सरिया थाना के ग्राम रिसोरा-जटियापाली सड़क मार्ग से अवैध शराब परिवहन करते वासुदेव बंजारा को गिरफ्तार किया, आरोपी से बीस लीटर शराब लाते हुये पकड़ा। थाना-जूटमिल क्षेत्र के गोहड़ीडीपा निवासी काॢतक राम चौहान को 48 पाउच महुआ शराब बेचते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रत्येक पाउच में 180 मिली लीटर शराब भरी पाई गई, कुल 8.64 लीटर शराब की कीमत 2400 रूपये ऑकी गई। श्री कुलदीप शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक ने थाना तमनार के गारे ग्राम निवासी आत्माराम निषाद के रिहायशी मकान कीे तलाशी में पॉच नग दो लीटर साईज की प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल दस लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ जेल दाखिल किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशीष उप्पल ने रायगढ़ शहर के रामभाठा क्षेत्र में जवाहर नगर में शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी, आरोपी पोलूस टोप्पो के मकान से जरीकेन मे पॉच लीटर और बोतल में भरी दो लीटर अवैध शराब बरामद की आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी उपनिरीक्षक श्री रंजीत गुप्ता ने खरसिया तेलीकोट में शांति महिश के घर और बाड़ी की तलाशी में ईट की बनी छल्ली के बीच में चेंबर बनाकर महुआ शराब से भरी दो जरीकेन बरामद की, साथ ही खेत में दो बोरी महुआ पास भी जप्त किया गया। आरोपियों को धारा 34 (2) के तहत गिरफ्तार किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक श्री अनिल बंजारे ने सारंगढ़ में नवापारा बोरिदा नाला क्षेत्र में जंगल में शराब बनाने के बड़े अड्डे पर सर्चिग की जिसमें 10 भ_ियॉ और शक्कर की एक क्ंिवटल साईज की 65 बोरियों में भरा लगभग 6000 किलो ग्राम महुआ लाहन और 40 लीटर शराब बरामद की। जंगल में शराब बना रहे आरोपी छापा पडऩे की आशंका पर भाग निकले, उनकी पतासाजी कर कार्यवाही की जा रही है।
स.क्र./57/राहुल फोटो..6
अपने प्रकरणों का आज भी लोक अदालत में रखकर कर सकते हैं, अपने विवादों का निपटारा
रायगढ़, 9 जुलाई2021/ दिनांक 10 जुलाई 2021 को सभी मामलों पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल एवं फिजिकल माध्यम से जिला मुख्यालय रायगढ सहित तहसील न्यायालय सारंगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया में किया जा रहा है, जिसमें कोविड-19 के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, लोक अदालत से पूर्व न्यायालय परिसर को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन किया गया है तथा लोक अदालत के दिन पक्षकारों के न्यायालय में प्रवेश से पूर्व कोविड संक्रमण से सुरक्षार्थ अन्य व्यवस्थाएॅ भी की गई हैं।
यदि आपका कोई मामला राजीनामा योग्य है तथा वह न्यायालय में लम्बित है और आप अपने प्रकरणों को आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में नहीं रख सके हैं, तो बिना अवसर गवाएॅ आप तुरन्त न्यायालय में स्वयं आकर अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना मामला लोक अदालत में रखवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
स.क्र./58/राहुल फोटो..7

