जशपुरनगर 11 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकास खंड के सारुडीह गौठान में सीड बॉल एवं फलदार पौधों के रोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव, उप वनमंडलाधिकारी श्री एस के गुप्ता, सचिव , समूह की महिलाएं गौठान समिति के सदस्यों सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में स्वीकृत सारुडीह गौठान 2.70 एकड़ में विस्तृत है। कलेक्टर ने गौठान में अब तक हुए गोबर खरीदी एवं जैविक खाद निर्माण के सम्बंध में जानकरी ली। सचिव ने बताया की गौठान में लगभग 25 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया है। कलेक्टर श्री कावरे ने कहा कि यह गौठान शहर से लगा हुआ है इसे एक आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया जाए, यहाँ विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सचिव सरपंच को गौठान के चारों और बॉउंड्री निर्माण करने एवं समूह की महिलाओं के लिए शेड निर्माण करने की बात कही साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए। वनमंडलाधिकारी श्री जाधव ने कहा कि गौठान में वन विभाग द्वारा महुआ, मुनगा सहित अन्य प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा सकती है। साथ ही यहाँ डेयरी सम्बन्धित कार्य भी किया जा सकता है इस हेतु उन्होंने कम्युनिटी काऊ शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही।

