जशपुरनगर 11 जुलाई 2021/जशपुर में वन विभाग द्वारा फलदार पौधों और सीड बॉल की बुआई के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत् जशपुर जिले में आज विधायक श्री विनय भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने जशपुर के बेल महादेव में वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखने के लिए प्रकृति का हरा भरा होना आवश्यक है। जिसके लिए हम सभी को आगे बढ़ कर वृक्षारोपण हेतु अपनी सहभागिता देनी होगी। उन्होंने सभी नागरिकों को वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण जाधव सहित वन विभाग के अधिकारियों ने पौधे लगाए।

