जशपुरनगर 14 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में आरबीसी 6-4 के तहत् प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
जिसके तहत् पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम केराडीह निवासी दसरू राम की मृत्यु 13 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी आरती बाई को 4 लाख तथा कुनकुरी तहसील के ग्राम खारीझरिया निवासी सिमोन मिंज की मृत्यु 02 जनवरी 2020 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र अजय मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

