जशपुरनगर 14 जुलाई 2021/ पढ़ना लिखना अभियान के तहत् आज विकास खण्ड स्तरीय ग्रामीण क्षेत्र मोहल्ला क्लास का उद्घाटन विकास खण्ड जशपुर के ग्राम पंचायत पुरनानगर में किया गया है। कार्यक्रम का शुभांरभ जनपद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा एवं सरपंच पुरनानगर श्री गंगा राम ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई हर कार्य में साथ देता और हमें सशक्त बनाता है और हमें आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रदान करता है। सभी व्यक्ति को शिक्षित होने का अधिकार है। हर वर्ग के व्यक्ति को अपने और बच्चों के शिक्षा को विशेष महत्व देना चाहिए। शिक्षा से व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास के साथ ही यह हमें बेहतर जीवन जीने का माध्यम बनता है। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एमजेडयू सिद्दीकी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति यदि शिक्षित हो तो उस समाज में कभी भी अज्ञानता नहीं होती है। जिससे समाज के साथ -साथ हमेषा उस व्यक्ति का जीवन भी सुखमय होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने षिक्षा के महत्व को समझते हुए दूसरे को शिक्षा बांटता है उस व्यक्ति का ज्ञान और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दान महादान है।
कार्यक्रम में जशपुर बीआरसी श्री अजय चौबे, विकास खण्ड परियोजना अधिकारी श्री टी आर सिदार, प्राचार्य सह संकुल प्रभारी श्री सुभाष वर्मा संकुल केन्द्र सिटोंगा सीएसी श्री राजेन्द्र सिन्हा, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ तथा ग्राम पंचायत के चिन्हांकित असाक्षारों के उपस्थिति थे।

