बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
रायगढ़– दिनांक 20-07-2021 ,दिन- मंगलवार को रायगढ़ जिला स्तरीय,बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।।जिसमें जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्र से सारंगढ,रायगढ़,धरमजयगढ़, लैलुंगा,खरसिया से सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए,जिसमे खासकर मुख्य अतिथि मान्यवर दाऊ राम रत्नाकर पूर्व विधायक, पामगढ़ प्रदेश प्रभारी बसपा छ ग एवं माननीय राधेश्याम सूर्यवंशी ,प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़,जिला जोन प्रभारी,इन्नोसेंट कुजुर,एवं रमेश राउत राय पुसौर के उपस्थिति में जिला कमेटी एवं विधानसभा कमेटी का गठन सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया एवं ऐड. एम. एल.बर्मन को जिला जोन प्रभारी की जिम्मेदारी दिया गया ।। माननीय प्रदेश प्रभारी जी के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को 8 अगस्त 2021 से पहले सेक्टर कमेटी का गठन करने का निर्देशित किया गया ।।
यह कार्यक्रम नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा जी के कुशल प्रयासों से सम्पन्न हुआ ।।


