जशपुरनगर 29 जुलाई 2021/जशपुर जिले में अब तक 502.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 जुलाई तक औसत वर्षा 496.9 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 5.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 521.9 मिमी, मनोरा में 519.2 मिमी, कुनकुरी में 664.6 मिमी, दुलदुला में 584.2 मिमी, फरसाबहार में 315.3 मिमी, बगीचा में 458.0 मिमी, कांसाबेल में 528.9 मिमी, पत्थलगांव में 384.3 एवं सन्ना मे 541.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में हुआ है।


