#विकास की गंगा बहाने में शराबियों का अहम रोल
रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता ने कहा कि पहले एक मोहल्ले में एक अवैध शराब गांजा बेचने वाले थे अब पांच हो गए हैं और सरकारी या लायसेंस दुकानों का रिकॉर्ड तो कई गुना बड़ी है अगर शराब से ही विकास की गंगा बहनी है तो इसे पीने का प्रचार और लाइसेंस सिस्टम को सरल कर देना चाहिए शासन प्रशासन को जिससे ज्यादा से ज्यादा और विकास की गंगा बहे और शराब पीकर गाड़ी चलाना अनिवार्य हो शराब पीके कोई मरता है तो उनके परिवार वाले को उसका भी टैक्स रसीद कटवाने की नियम हो शराब पीकर पत्नी परिवार को मारने का नैतिक जिम्मेदारी हो क्यो की शराब पीने के बाद एक शराबी के खून में एक योद्धा की आत्मा प्रवेश कर जाती है जो देश के लिए लाभदायक होगा युवा जवानी में शराब से मरने वालों को शहीद का दर्जा मिले जो शराब पीने की लंबी आयु को जिया है साथ ही ज्यादा बेचने वालों को भी देश के महान उच्च सम्मान पुरस्कार उसे भारतरत्न पद्मविभूषण पद्मश्री जैसे महान पुरस्कार से नवाजा जाय ये देश का फर्जी श्याम का राज्य सरकार भारत सरकार को निवेदन है मेरी बात को हर साथी पहुँचा दे राज्य सरकार भारत सरकार तक जिससे आम जनता में खास होने की खुशी की लहर हो ।


