पंचाक्षरी मंत्र से गुंजित हुआ भरत कूप शिवालय
रायगढ़ – – – पवित्र सावन महीना को हिंदू धर्म के लोग बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ वैदिक काल से अपनी मनोरथ पूरी करने के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना व रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन कर मनाते आ रहे हैं। वहीं इस पवित्र महीना में सोमवार दिन का खास महत्व रहता है और इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तगण सुबह स्नान – ध्यान से निर्मित होकर अपने घर में या शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा आराधना करते हैं और शहर के शिवालयों में भी पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के सतीगुडी चौक स्थित भरत कूप शिवालय में विगत पांच दशक से हर वर्ष सावन महीना के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वहीं इस बार भी आज 2 अगस्त को सावन सोमवार की खुशी में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया गया । वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित कमल शर्मा ने बताया कि महामारी को देखते हुए सरकार व प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए मंदिर परिसर में पूजा अर्चना प्रतिदिन की जा रही है। वहीं आज सोमवार को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक रुद्राभिषेक यज्ञ पूजा का आयोजन भी किया गया जिसमें सीमित संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया । वहीं यज्ञ पूजा के बाद शाम को भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई व पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः शिवाय के पवित्र मंत्र से शिवालय गुंजित हो गया।


