जशपुरनगर 12 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर के सारूडीह डेयरी विकास परियोजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मण्डावी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री जी.एस. तंवर सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने डेयरी विकास परियोजना के दुग्ध उत्पादन सयंत्र का अवलोकन कर सयंत्र की कार्यविधि के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि यह परिसर लगभग 3 एकड़ में विस्तृत है। वर्ष 2008 से 2012 के मध्य सयंत्र के माध्यम से दुग्ध उत्पादन कार्य संचालित किया गया एवं वर्तमान में संयत्र के संचालन नहीं किया जा रहा है।
कलेक्टर ने परिसर की साफ-सफाई, रंग रोगन कर सयंत्र के पुनः संचालन के लिए आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के उप संचालक पशुपालन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा की दुग्ध उत्पादन संयंत्र की मरम्मत सहित अन्य कार्यो के लिए एक समिति का गठन कर अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा ने बताया कि दुग्ध महासंघ द्वारा संयंत्र के पुनः संचालन कर लिए एनओसी जारी किया गया है। जल्द ही संयंत्र के संचालन की आगे कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी।

