जशपुरनगर 12 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के सारूडीह गौठान का निरीक्षण कर महिला समूह के लिए निर्मित किए जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी सहित गौठान समिति के सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित थे।
कलेक्टर ने गौठान में समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के लिए किए जा रहे शेड निर्माण का अवलोकन करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस हेतु उन्होंने अतिरिक्त मानव संसाधन लगाने, समांतर पालियों में कार्य करने की बात कही।

