जशपुरनगर 12 अगस्त 2021/ कलेक्टर जशपुर महादेव कावरे के निर्देशन में नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री डी कुंजाम, सहायक आयुक्त राजेश शुक्ला के आदेशानुसार पर पत्थलगांव के बस स्टैंड में विभिन्न खाद्य सामग्री के चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा गुणवत्ता जाँच अभियान चलाया गया। साफ-सफाई रखने और अखबार में खाद्य सामग्री को नहीं रखने की समझाइश दी गई।
पत्थलगांव विकासखंड में कुल 28 खाद्य नमूना की जांच की गई। जिसमें 2 खाद्य पदार्थों असुरक्षित पायी गई जिसे मौके पर संजय कुमार राम खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नस्ट कराया गया। इनमें चैहान चार्ट सेंटर और मुंबई इंडियन चार्ट सेंटर शामिल हैं। साथ ही गंगा होटल, बिरयानी सेंटर, सिल्की वेज रेस्टोरेन्ट, पंजाबी रेस्टोरेंट, सिम्हार रेस्टोरेन्ट, मुम्बई इंडियन चाट सेंटर, मुम्बई इंडियन चाउमिन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।

