जशपुरनगर 15 अगस्त 2021/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव लोकनिर्माण गृह जेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग श्री चिन्तामणी महाराज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राणशंकर मिश्रा के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, मनोज सागर यादव, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

