जशपुरनगर 15 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्रणा सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।

