जशपुरनगर 15 अगस्त 2021/ संसदीय सचिव लोकनिर्माण गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग श्री चिन्तामणी महाराज ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर विकासखंड के रातामाटी गौठान एवं डोड़काचौरा में पर्यावरण संरक्षण एवं लोगोें को जागरूक करने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों को रोपण किया।
इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, मनोज सागर यादव, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ने भी पौधरोपण किया।
उल्लेखनीय है कि रातामाटी के 21.988 हेक्टेयर में 80.886 लाख की लागत से पौधरोपण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 15 हेक्टेयर में आम, 5 हेक्टेयर में नाषपाती एवं लगभग 2 हेक्टेयर में लीची के साथ ही गौठानों के किनारे-किनारे कटहल का पौधे लगाए जाएंगे। संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज ने रातामाटी गौठान में आम का पेड़ रोपित कर सभी पौधों का अच्छे से देखभाल एवं सिंचाई करने के लिए कहा। इसी प्रकार डोड़काचौरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित वन महोत्सव में संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज ने करम पौधे का रोपण कर सभी को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज ने कहा कि पर्यावरण की देखभाल करना और उसका संरक्षण करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इससे हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति तो होती ही है साथ ही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित हो पाएगी।
विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण से जुड़ाव से ही हम स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दे सकेंगे। कलेक्टर श्री कावरे ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में पेड़ो का अत्यधिक महत्व है। सभी को अपने घर के आस-पास, खाली पड़ी जमीन पर पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए।

