हितग्राहियों को पेंशन, राशनकार्ड वर्मी खाद, मत्स्य बीज और पौधे का वितरण किया गयागोठान परिसर में संसदीय सचिव, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने भी पौधरोपण किया
जशपुरनगर 15 अगस्त 2021/मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव लोकनिर्माण गृह जेल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग श्री चिन्तामणी महाराज ने आज जशपुर विकासखंड के बालाझापर गोठान में रेशम धागा प्रशिक्षण शेड, बकरी शेड मुर्गी शेड, सेग्रीगेशन शेड, का शुभांरभ किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी हार्दिक शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, राजीवगांधी किसान न्याय योजना सहित अनेक योजनाएं शामिल है। गोठानों को स्वावलंम्बी बनाकर महिलाओं को भी रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालाझापर गोठान में एक ही जगह पर महिलाओं को अनेक गतिविधियों करते देख बेहद खुशी हो रही है। साथ ही महिलाओं में कार्य के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है।
विधायक श्री विनय भगत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जिले में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आज महिलाएं ड्राइविंग सीख रही है। ताकि खुद वाहन चलाकर रोजगार के साथ अपना काम खुद काम भी कर सकेगे। गोठान में महिलाओं को अनेक गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुराजी ग्राम योजना के तहत् बालाझापर गोठान में कोसा से रेशम धागा निकालना, बकरी शेड, मुर्गी शेड, प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कार्यालय, सेग्रीगेशन शेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गोठान की महिलाओं को बकरी और मुर्गी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार कर रही है। बालाझापर गोठान 4 एकड़ में, 3 एकड़ में चारागाह को विकसित किया गया है। गोठान में पानी और विद्युत की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लक्ष्मी स्व-सहायता की महिलाएं ड्राईविंग प्रशिक्षण से 2 माह में 1 लाख रुपए अर्जित कर ली है। और उनका खुद का शुद्ध मुनाफा 72 हजार रुपए है। जिले में 210 गोठाने सक्रिय है। और लगभग 2000 समूह को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। सारूडीह गोठान में महिलाओं को प्रिटिंग एंव ब्रेड बनाने का कार्य भी दिया जा रहा है। जिले में अब तक 1 लाख क्विंटल गोबर खरीदी कर ली गई है। पशुपालकों को 2 करोड़ का भुगतान किया गया है। तथा 17 क्विंटल खाद तैयार कर लिया गया है। कार्यक्रम में हितग्राहियों को आत्मा योजना के तहत् जैविक खाद, पेंशन का चेक, राशनकार्ड, पौधा वितरण, मत्स्य बीज का वितरण किया गया। साथ ही गोठान परिसर में संसदीय श्री चिन्तामणी महाराज, विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। बालाझापर गोठान में वर्मी शेड 10, भू-नाडेप 05, स्व-सहायता समूह द्वारा खाद निर्माण, मोटर ड्राइविंग, कचरा रिसायकलिंग, रेशम, वाटर मटेरियल रिसायकलिंग, गोठान में फेंसिंग कार्य, चारा की व्यवस्था की गई है।

