जशपुरनगर 03 सितम्बर 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे मार्गदर्शन में ग्राम छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत् ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राहियों से आवेदन जमा करावा जा रहा है ताकि जिले के अधिक से अधिक हितग्राहियों को इस योजना से लाभांवित किया जा सके। राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन, क़ृषि मजदूर न्याय योजना से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भूईया रिकार्ड के आधार पर बी-01 तथा खसरा की प्रतिलिपि चस्पा कर ग्रामीणों को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिसके तहत् जिले के मनोरा तहसील से 7, फरसाबहार तहसील से 18, सन्ना तहसील से 4, बगीचा तहसील से 20, पत्थलगांव तहसील से 188 तथा दुलदुला तहसील से 65 कुल 395 आवेदन प्राप्त हुए है।

